7
The Great Honour Nishan: इथियोपिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया.
17 दिसंबर, 2025
महान सम्मान निशान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर एक ताज सज चुका है. मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी इथियोपिया पहुंचे, जहां उन्हें इथियोपियाई पीएम अबी अहमद अली ने सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया. यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी को एडिस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया. विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और एक वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया है.
पीएम मोदी ने कहा धन्यवाद
बता दें प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले विश्व नेता बन गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट किया, “मुझे ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित होने पर गर्व है. मैं इसे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं.” पीएम ने कहा मैं अपने दोस्त पीएम अबी अहमद अली का भी दिल से आभार व्यक्त करता हूं. पिछले महीने, जब हम दक्षिण अफ्रीका में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे, तो आपने बड़े प्यार और अधिकार से मुझे इथियोपिया आने का आग्रह किया था. मैं अपने दोस्त, अपने भाई का यह निमंत्रण कैसे ठुकरा सकता था? इसलिए, पहले मौके पर ही मैंने इथियोपिया आने का फैसला किया.”
कल शाम मुझे ‘इथियोपिया के महान सम्मान निशान’ से सम्मानित करने के लिए इथियोपिया के लोगों और सरकार के साथ-साथ प्रधान मंत्री अबी अहमद अली का आभारी हूं। दुनिया की सबसे प्राचीन और समृद्ध सभ्यताओं में से एक द्वारा सम्मानित किया जाना बेहद गर्व की बात है। यह सम्मान… pic.twitter.com/MWrdGwVFcI
— Narendra Modi (@narendramodi) 17 दिसंबर 2025
खुद कार चलाकर ले गए इथियोपिया के प्रधानमंत्री
राजधानी अदीस अबाबा के एयरपोर्ट पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी तीन देशों के दौरे के दूसरे पर पड़ाव पर इथियोपिया पहुंचे हैं और यहां पर दोनों नेताओं ने औपचारिक रूप से एक-दूसरे से बातचीत की. इसी बीच पीएम अली ने पीएम मोदी को पारंपरिक कॉफी पिलाई और उसके बाद अली खुद कार चलाकर उन्हें होटल लेकर गए. इसके अलावा इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने मोदी को रास्ते में एक साइंस म्यूजियम दिखाया और होटल पहुंचने पर उनका दिल खोलकर भारतीय मूल के लोगों ने स्वागत किया.
2.3 बिलियन डॉलर का व्यापार
इससे पहले पीएम मोदी जॉर्डन के दो दिन दौरे पर गए थे. जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया है, “भविष्य को देखते हुए, नेताओं ने दोनों देशों के बीच संबंधों की सकारात्मक दिशा को बनाए रखने, उच्च-स्तरीय बातचीत को बढ़ावा देने और एक-दूसरे के साथ सहयोग और तालमेल जारी रखने के अपने संकल्प की पुष्टि की.” उन्होंने मजबूत द्विपक्षीय व्यापार की सराहना की, जिसका वर्तमान मूल्य 2.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जिससे भारत जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है.
यह भी पढ़ें- PM मोदी पहुंचे इथियोपिया, एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री अली ने किया स्वागत; खुल कार चलाकर होटल ले गए
