Home News बंगाल में BJP पर भड़कीं ममता

बंगाल में BJP पर भड़कीं ममता

by Live India
बंगाल में BJP पर भड़कीं ममता

West Bengal Elections: विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान चुनाव आयोग द्वारा बंगाल से लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क गई हैं.

पश्चिम बंगाल चुनाव: विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान चुनाव आयोग द्वारा बंगाल से लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क गई हैं. ममता ने भाजपा को चुनौती दी है कि नाम हटाकर आप TMC को नहीं हरा पाएंगे. कहा कि हम फिर से अदालत जाएंगे और संविधान के अनुसार सूची में नाम शामिल करने के लिए कानूनी रूप से लड़ेंगे. ममता बनर्जी ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभ्यास के दौरान मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. कहा कि उनकी पार्टी मतदाताओं का नाम काटे जाने का विरोध करने के लिए फिर से अदालत का रुख करेगी.

नाम काटने पर ऐतराज

नाम हटाने की प्रक्रिया को लेकर अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी भाजपा पर हमला करते हुए बनर्जी ने कहा कि नाम हटाकर आप टीएमसी को नहीं हरा पाएंगे. नामों को बाहर करने का विरोध करने के लिए हम फिर से अदालत का रुख करेंगे. हम संविधान के अनुसार सूची में नाम शामिल करने के लिए कानूनी रूप से लड़ेंगे. यदि लोग अपना वोट नहीं डाल सकते हैं तो ट्रिब्यूनल बनाने की क्या आवश्यकता है? फिर आप कह रहे हैं कि सूची फ्रीज कर दी गई है. यह क्या है? हम इसे चुनौती देंगे.

भगवा पार्टी पर वोटरों को लुभाने का आरोप

हुगली जिले के आरामबाग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने भगवा पार्टी पर मतदाता सूची में हेरफेर करने और मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे की पेशकश करने का आरोप लगाया. बनर्जी ने चुनाव आयोग पर फोन पर लोगों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है. यह लोगों को फोन करके डराने और धमकाने का काम कर रहा है. उसी जिले के बालागढ़ में एक रैली में बोलते हुए बनर्जी ने चेतावनी दी कि भाजपा को वोट देने का मतलब प्रभावी रूप से मछली, मांस छोड़ना होगा.

कहा- बंगाल के विभाजन की साजिश

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे भाजपा शासित राज्यों में लोगों को अंडे, मछली या मांस खाने की अनुमति नहीं है. अगर भाजपा सत्ता में आती है तो यहां भी ऐसा ही होगा. श्रीरामपुर में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि भाजपा परिसीमन की आड़ में बंगाल को विभाजित करने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने बंगाल को फिर से विभाजित करने की साजिश रची है. परिसीमन के नाम पर आप बंगाल से एक और राज्य बनाने की योजना बना रहे हैं.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles