Home Latest News & Updates बच्ची को बचाने में 5 लोग डूबे

बच्ची को बचाने में 5 लोग डूबे

by Live India
Andhra Pradesh News

आंध्र प्रदेश समाचार: आंध्र प्रदेश से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, एक बच्ची को नदी की तेज धारा में डूबता हुआ देख, पांच लोग उसे बचाने के लिए दौरे. वे पांचों डूबती हुई लकड़ी को बचाने के लिए उफनती हुई नदी में कूद गए. लेकिन इस दौरान उन सभी के साथ एक बड़ा हादसा हो गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, उस लड़की के बचाने के प्रयास में ये सभी पांचों लोग नदी में डूब गए और इनकी मौत हो गई.

इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों में मातम का माहौल है. घटना की खबर सुनते ही इनके स्वजन में चीख-पुकार मच गई. वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीम पहुंची. ये शवों की तलाशी में जुट गई. इस दौरान नदी किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ देखी गई. आइए जानते हैं कि यह घटना कब और कहां की है.

पैर धोने के दौरान नदी में फिसली लड़की

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी की है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है. उन्होंने बताया कि शनिवार को शाम करीब 4:30 बजे एक नाबालिग लड़की नदी में अपने पैर धो रही थी तभी वह गलती से फिसल गई और तेज धारा में बहने लगी. लड़की को डूबता देख उसे बचाने के लिए पांच लोग नदी में कूद गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को बचा लिया गया है लेकिन पांच लोग डूब गए.

शवों को तलाशने का काम जारी

पुलिस ने बताया कि लड़की को बचाने के प्रयास में पांच लोग डूब गए हैं. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, “लड़की को बचाने की कोशिश में नदी में कूदे पांच लोग डूब गए, हालांकि लड़की को बचा लिया गया.” उन्होंने बताया कि मृतक आसपास के गांवों के रहने वाले थे.

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीमों की सहायता से मृतकों के शवों को बरामद करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. अब तक एक शव बरामद किया है, जबकि राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीमों की सहायता से बाकी के शवों का पता लगाने और उन्हें बरामद करने के प्रयास जारी हैं.

घटना के बाद से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों को लड़की के बच जाने की सूचना से संतुष्टि है लेकिन इस दौरान पांच लोगों की मौत ने उन्हें गम में डाल दिया है. वहीं, पुलिस बीएनएसएस अधिनियम की धारा 194 (डूबने से मृत्यु) के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है.

दूध के लिए बार-बार रो रहा था मासूम, ‘निर्दयी’ पिता ने जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles