Home Latest News & Updates बारामती में जीती सुनेत्रा पवार,

बारामती में जीती सुनेत्रा पवार,

by Live India
Bypoll Results 2026

Bypoll Results 2026: 5 राज्यों के 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आने वाले हैं. गुजरात, त्रिपुरा और नागालैंड की विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है.

4 मई, 2026

आज देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. वोटों की गिनती जारी है. इसी के साथ अन्य 5 राज्यों के 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आने वाले हैं, जिसमें से छह सीटों में विजेताओं की घोषणा हो चुकी है. बारामती से सुनेत्रा पवार जीती हैं. BJP के अक्षय कार्डिले ने महाराष्ट्र की राहुरी सीट जीती. है BJP ने गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में भी एक-एक सीट जीती है. कांग्रेस के उम्मीदवारों ने कर्नाटक के बागलकोट में जीत हासिल की. ​​कांग्रेस ने राज्य की दूसरी सीट, दावणगेरे दक्षिण में लगातार बढ़त बनाए रखी.

कहां कौन जीता?

गुजरात के उमरेठ सीट पर हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने जीत हासिल की है. नागालैंड के कोरिडांग से बीजेपी के दाओचियर जीते हैं. वहीं त्रिपुरा के धर्मनगर से भी बीजेपी के जाहर चक्रबर्ती ने जीत हासिल की है. कर्नाटक के बागलकोट से कांग्रेस के उमेश मेटी ने जीत दर्ज की है. महाराष्ट्र राहुरी में बीजेपी के अक्षय कार्डिले जीत गए हैं. कर्नाटक के दावणगेरे साउथ पर BJP श्रीनिवास टी. दसकरियप्पा और कांग्रेस के समर्थ समर्थ मल्लिकार्जुन के बीच चुनावी लड़ाई है, जहां गिनती जारी है.

एकनाथ शिंदे ने दी बधाई

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक्स पर सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा- डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्राताई पवार को दो लाख से ज़्यादा वोटों के मार्जिन से चुने जाने पर दिल से बधाई. सुनेत्राताई को रिकॉर्ड तोड़ मार्जिन से चुनकर बारामती के लोगों ने अजीतदादा को दिल से श्रद्धांजलि दी है. इसमें कोई शक नहीं कि सुनेत्राताई स्वर्गीय अजीतदादा पवार के बारामती के विकास और तरक्की के सपने को पूरा करेंगी.

अजित पवार की मौत के बाद खाली हुई थी सीट

महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है. पुणे जिले की बारामती सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार की 28 जनवरी को एक प्लेन क्रैश में मौत के बाद खाली हो गई थी, जिससे उपचुनाव की जरूरत पड़ी. अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पिछले साल अक्टूबर में BJP MLA शिवाजी कर्डिले की मौत के बाद खाली हो गई थी. उनके बेटे अक्षय कर्डिले BJP उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन अघाड़ी के संतोष चोलके से है.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के स्टार गौरव गोगोई को मिली करारी हार, जोरहाट में 23,000 वोटों से जीतें BJP के हितेंद्र नाथ

समाचार स्रोत: ईसीआई

Related Articles