9
बेंगलुरु खदान दुर्घटना: गुरुवार को बेंगलुरु में एक पत्थर की खदान में बड़ा हादसा हो गया. एक बड़ी चट्टान गिरने से खदान में काम करने वाले सात मजदूरों की मौत हो गई. सभी मजदूरों बिहार से थे. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदपट्टना में सुबह-सुबह हुआ. सभी पीड़ित एक स्टोन क्रशर साइट पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर थे, जो गिरे हुए पत्थर के नीचे फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
कई मजदूर घायल
पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. घायलों की सही संख्या की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में कई मजदूरों के घायल होने की बात कही गई है. चट्टान गिरने के बाद बचावकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे और ऑपरेशन शुरू किया. इलाके को घेर लिया गया और अधिकारियों ने मलबा हटाना और फंसे हुए किसी और मजदूर की तलाश शुरू कर दी.
40 फीट ऊपर से गिरी चट्टान
एक मजदूर ने बताया कि साइट पर करीब 18 मजदूर थे. मजदूरों पर करीब 40 फीट ऊपर से एक बड़ी चट्टान गिरी. पुलिस ने कहा कि मरने वाले सभी लोग बिहार के रहने वाले थे और उनके परिवारों को जानकारी देने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने आगे कहा कि चट्टान गिरने का कारण पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि खदान में कोई लापरवाही या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ था.
राजस्थान : दौसा में बस-ट्रेलर भिड़े, लगी भीषण आग; 8 लोगों की मौत और 24 गंभीर रूप से घायल
समाचार स्रोत: पीटीआई
