14
Uttar Pradesh Police Recruitment: पुलिस में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती: पुलिस में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2026 पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. साथ ही सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में तीन साल की छूट दी गई है. कुल 32,679 पदों की भर्ती की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2026 है. पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार एक बार पंजीकरण (ओटीआर) प्रणाली के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में कांस्टेबल सिविल पुलिस, कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस, कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन के लिए महिला कांस्टेबल, जेल वार्डर (पुरुष) और अन्य समकक्ष पदों सहित कई पद शामिल हैं.
परीक्षा में आएंगे 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 2026 ऑफलाइन मोड में होगी. परीक्षा में ओएमआर शीट का उपयोग किया जाएगा. परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनके कुल अंक 300 होंगे. उम्मीदवारों को इन प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं है. उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद के लिए 32,679 रिक्तियों हेतु पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है. लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक क्षमता तथा तर्क क्षमता शामिल है. उधर, उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है. अभ्यर्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर प्रस्तावित सीधी भर्ती-2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गई है. इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है.
उम्र सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को राहत
सरकार द्वारा यह निर्णय उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के नियम-3 के तहत लिया गया है. यह फैसला 31 दिसंबर 2025 को जारी भर्ती विज्ञप्ति के अनुक्रम में 5 जनवरी 2026 को जारी शासनादेश के माध्यम से लागू किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा जो आयु सीमा के कारण अब तक भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे. योगी सरकार का यह कदम साफ संदेश देता है कि प्रदेश की सरकार युवाओं की वास्तविक समस्याओं को समझती है और समाधान के लिए ठोस फैसले लेने से पीछे नहीं हटती. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को न्यायसंगत अवसर देना, रोजगार के अधिक से अधिक विकल्प उपलब्ध कराना और प्रशासनिक निर्णयों में संवेदनशीलता बनाए रखना योगी सरकार की कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है. पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट का यह निर्णय न केवल लाखों युवाओं की उम्मीदों को नया बल देगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि योगी सरकार में युवाओं का भविष्य सुरक्षित है.
ये भी पढ़ेंः 12वीं क्लास के स्टूडेंट ध्यान दें! CUET UG के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कहां-कैसे करना है अप्लाई
