Home Top News भारत ने अफगानिस्तान भेजी मदद

भारत ने अफगानिस्तान भेजी मदद

by Live India
भारत ने अफगानिस्तान भेजी मदद

5

India Sent emergency Relief: भारत ने बाढ़ और तूफान में फंसे अफगान नागरिकों के लिए राहत सामग्री भेजी है, जिसमें रोजमर्रा का सामान और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें शामिल हैं.

6 अप्रैल, 2026

अफगानिस्तान इस समय बाढ़ और तूफान की चपेट में है. लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में भारत ने एक बार फिर मित्र धर्म निभाते हुए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. भारत ने बाढ़ में फंसे नागरिकों के लिए राहत सामग्री भेजी है, जिसमें रोजमर्रा का सामान और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें शामिल हैं. भारत ने कहा है कि उसने हाल ही में आई बाढ़ और भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अफगानिस्तान में राहत सामग्री की एक नई खेप भेजी है.

भारत ने भेजी ये जरूरी चीजें

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को कहा कि भारत इस मुश्किल समय में अफगान लोगों को मानवीय मदद देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, “हाल ही में आई बाढ़ और भूकंप की वजह से अफगान लोगों को हो रही मुश्किल के इस समय में, भारत HADR (मानवीय सहायता और आपदा राहत) सामग्री पहुंचा रहा है, जिसमें किचन सेट, हाइजीन किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग, दवाइयां और भी बहुत कुछ शामिल है.” जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, “भारत अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है और इस मुश्किल समय में मानवीय मदद और सपोर्ट देने के लिए तैयार है.”

पाक- अफगानिस्तान जंग

अफगानिस्तान एक ओर आपदाओं में घिरा है. वहीं दुसरी ओर पाकिस्तान से साथ उसका तनाव भी जारी है. पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान पर हमले कर रहा है और उसके अस्पतालों को भी निशाना बना रहा है. हाल ही में पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन में 800 अफगान तालिबान आतंकियों को मार गिराया है. इसके अलावा 1043 लोग घायल भी हुए हैं.

भारत ने की थी हमले की निंदा

मार्च महीने में पाकिस्तान ने जब काबुल में स्थित अस्पताल पर हमला किया था उस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की थी. MEA ने कहा था कि भारत काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान के बर्बर हवाई हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता है. मंत्रालय ने अपने एक अन्य बयान में कहा कि अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सीधा खतरा है. पाकिस्तान अपनी आंतरिक विफलताओं को छिपाने के लिए सीमा पार हमला कर रहा है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अपराधियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अफगानिस्तान में नागरिकों को पाकिस्तान द्वारा निशाना बनाना बिना किसी देरी के बंद हो.

यह भी पढ़ें- रात 8 बजे ईरान में कयामत लाएंगे ट्रंप, बता दिया टाइम, काउंटडाउन खत्म होने से पहले भी हमले जारी

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles