1
IPL 2026 : आरसीबी के तेज गेंदबाद भुवनेश्वर ने एक ऐसा कारनामा करके दिखाया है जिसको जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा जैसे गेंदबाज भी नहीं कर पाए. उन्होंने आईपीएल में 200 विकेट लेकर इतिहास रच दिया.
आईपीएल 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में नया रिकॉर्ड बना दिया है. आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे तेज गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने 200 विकेट लिए हैं. ये कारनामा उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करके दिखाया. बता दें कि इस टूर्नामेंट में आरसीबी का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है और उसने दो मुकाबले खेले हैं जिसमें दोनों में ही जीत दर्ज की है. साथ ही वह अंकतालिका में दूसरे नंबर पर काबिज हैं.
इस सीजन में चार विकेट चटकाए
भुवनेश्वर ने इस सीजन में खेले गए दो मुकाबलों में 4 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनकी इकॉनमी 9 रही है. 36 की उम्र में अब आईपीएल के इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया है जिसको जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा जैसे गेंदबाज भी नहीं कर पाए. उन्होंने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद में CSK के आयुष म्हात्रे को अपना शिकार बनाया और वह सिर्फ एक रन ही बना पाए. भुवनेश्वर के अलावा युजवेंद्र चहल के नाम 200 से ज्यादा विकेट हैं.
चेन्नई के खिलाफ भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट चटकाने का काम किया. 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने साल 2011 में IPL में अपना डेब्यू किया था और साल 2017 में उनका सीजन काफी बेहतर था. इस दौरान उन्होंने 26 शिकार बनाए.
पर्पल कैप पर भी जमाया था कब्जा
वहीं, IPL में दो बार पर्पल कैप जीतने का रिकॉर्ड भुवी के नाम पर ही है. साल 2016 में उन्होंने 23 विकेट चटकाए, जबकि 2017 में 26 शिकार बनाकर वह पर्पल कैप के उम्मीदवार बने थे. यह रिकॉर्ड अभी तक उनके ही नाम है और किसी गेंदबाज ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं किया है. इसके अलावा भुवनेश्वर ने 2025 में 17 विकेट लिए थे और आरसीबी को पहली बार ट्रॉफी जीतवाने में अहम भूमिका निभाई.
आरसीबी ने 43 रनों से हराया
मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 243 रन लगा दिए थे. इस दौरान विराट कोहली ने 28, फिल सॉल्ट ने 46 और पड्डीकल ने 50 रनों ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इसके बाद रजत पाटीदार और टिम डेविड ने 35 गेंदों में 99 रन साझेदारी की थी. इसके बाद विरोधी टीम के सामने एक पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. वहीं, 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करना उतरी सीएसके ने 19.4 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई और इस मैच में आरसीबी ने 43 रनों से जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें- Arjun Tendulkar ने बल्लेबाज को पिलाया पानी! अपनी यॉर्कर से पंत-समद को चौंकाया; देखें वीडियो
