Home News भूतों की दुनिया वापसी कर रहे इमरान हाशमी

भूतों की दुनिया वापसी कर रहे इमरान हाशमी

by Live India
भूतों की दुनिया वापसी कर रहे इमरान हाशमी

Imran Hashmi Rooh: बॉलिवुड के हॉरर किंग इमरान हाशमी एक बार भूतों की दुनिया में एंट्री कर रहे हैं. एक तरफ फैंस बेसब्री से उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी नई हॉरर फिल्म का अनाउंसमेंट हो चुका है. 5 साल बाद इमरान हाशमी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले जॉनर में ‘रूह’ फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं. उनकी पिछली हॉरर फिल्म “डिबुक” थी, जो 2021 में OTT पर रिलीज हुई थी. इतने सालों बाद, इमरान हाशमी एक बार फिर अपने फैंस को डराने के लिए तैयार हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म

मूवी के मेकर्स ने फिल्म का टाइटल पोस्ट किया है, जिसमें इमरान हाशमी का पहला लुक रिवील किया गया है. एक क्लोज अप शॉट में इमरान की काली आंखे दिखाई गई हैं, जो बेहद डरावनी लग रही हैं.

फिल्म की बात करें, तो “रूह” एक हाई-कॉन्सेप्ट म्यूजिकल हॉरर फिल्म है, जो नए जमाने के हॉरर, म्यूजिक और इमोशंस का एक अनोखा मिक्सचर है. फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म को मयंक शर्मा ने डायरेक्ट किया है. कहानी मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखी है, जो “लपाछपी” और “छोरी” जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. विकेड फिल्म्स के प्रोडक्शन बैनर तले बनी “रूह” को विक्रम खाखर और सनी खन्ना प्रोड्यूस कर रहे हैं. “रूह” को सिनेमाघरों में आने में अभी काफी टाइम लगेगा. इसे 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में भाषा में थिएटर में रिलीज किया जाएगा.

इमरान हाशमी ने दी हिट हॉरर फिल्में

इमरान हाशमी के फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं. उन्हें डरावनी फिल्मों में इंटेंस एक्टिंग के लिए खूब पसंद किया जाता है. उन्होंने पहले कई हिट हॉरर फिल्में दी हैं. उन्होंने राज, राज ‘राज’, ‘राज 3’, ‘एक थी डायन’ और ‘राज: रीबूट’ जैसी फिल्में की हैं. अब रूह ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

एक्साइटड हैं हाशमी

फिल्म के बारे में बात करते हुए इमरान हाशमी कहा कि, “ROOH एक ऐसी फिल्म है जिसने मुझे तुरंत अपनी ओर खींच लिया क्योंकि यह नए जमाने के हॉरर, इमोशंस और म्यूजिक को बहुत दमदार तरीके से एक साथ लाती है. यह एक ऐसा जॉनर है जिससे ऑडियंस हमेशा कनेक्टेड रही है और मयंक जो दुनिया बना रहे हैं वह बहुत गहरी, इमोशनली और सिनेमैटिकली गहरी लगती है. ‘ROOH’ के बारे में मुझे इसी बात ने सबसे ज्यादा एक्साइट किया है कि ऑडियंस इसे बड़े पर्दे पर कैसे एक्सपीरियंस करेगी.”

वीकेंड टेस्ट में पास हुई Cocktail 2, शाहिद, कृति और रश्मिका की लव ट्रायंगल स्टोरी को मिला फैंस का साथ

Related Articles