Home News भौकाल मचाएगी Mirzapur, ‘पंचायत’ के सचिव भी देंगे सरप्राइज

भौकाल मचाएगी Mirzapur, ‘पंचायत’ के सचिव भी देंगे सरप्राइज

by Live India
भौकाल मचाएगी Mirzapur, 'पंचायत' के सचिव भी देंगे सरप्राइज

मिर्ज़ापुर: द मूवी: ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने वाली सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मेकर्स ने आखिरकार ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का दमदार टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. दो मिनट से ज्यादा लंबे इस टीजर में एक बार फिर गोलियों की गूंज, खून-खराबा, सत्ता की लड़ाई और पुराने दुश्मनों की वापसी देखने को मिली.

पुराने कैरेक्टर्स की वापसी

सबसे खास बात ये है कि टीजर में फैंस के सबसे फेवरेट कैरेक्टर्स फिर से नजर आ रहे हैं. अली फजल एक बार फिर गुड्डू पंडित के रोल में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, पंकज त्रिपाठी अपने दमदार कालीन भैया वाले अवतार में लौटे हैं. इसके अलावा, दिव्येंदु भी मुन्ना भैया बनकर सिल्वर स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार हैं. इन तीनों की झलक ने ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फिल्म की कहानी साल 2018 में सेट की गई है. यानी ऑडियन्स को मिर्जापुर की उस कहानी का हिस्सा देखने को मिलेगा, जो अब तक सामने नहीं आया था. यही वजह है कि फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है.

जितेंद्र कुमार की एंट्री

टीजर का एक और बड़ा सरप्राइज है जितेंद्र कुमार की एंट्री. वो बबलू पंडित के कैरेक्टर में नजर आए हैं. सीरीज के पहले सीजन में बबलू की मौत हो गई थी, इसलिए अब फिल्म में उनकी वापसी कैसे होगी, ये जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इसके अलावा रवि किशन भी इस बार फिल्म का हिस्सा बने हैं. उनका अंदाज काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है. टीजर देखकर ऐसा लगता है कि इस बार वो कहानी के बड़े विलेन बनने वाले हैं. उनके एक्शन और डायलॉग्स ने पहले ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.

सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन का तगड़ा डोज़! ये 6 International Spy Thriller सीरीज़ आपको स्क्रीन से नहीं देंगी हटने

विजुअल ट्रीट

अगर ट्रेलर की बात करें तो इसमें सिर्फ गोलियां ही नहीं, बल्कि बड़े लेवल का एक्शन भी है. जबरदस्त शूटआउट, तेज रफ्तार चेज सीक्वेंस और शानदार सिनेमैटोग्राफी फिल्म को किसी बड़े एक्शन एंटरटेनर जैसा बनाने वाली है. इस बार कहानी सिर्फ पूर्वांचल तक नहीं रहेगी, बल्कि राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में भी कई बड़े एक्शन सीन शूट किए गए हैं, जो विजुअली काफी शानदार लग रहे हैं.

स्टार कास्ट

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी लीड रोल में नजर आएंगी. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है. इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. ओटीटी पर रिकॉर्ड बनाने के बाद अब मिर्जापुर बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार है. ये फिल्म 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु भाषा में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘पंचायत’ की परछाई से बाहर निकली Gram Chikitsalay, अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई TVF की मेडिकल ड्रामा!

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles