Home Latest News & Updates मध्य प्रदेश में एक के बाद एक नए घपले

मध्य प्रदेश में एक के बाद एक नए घपले

by Live India
2000 crore rice scam Madhya Pradesh

एमपी समाचार: मध्यप्रदेश में एक के बाद एक नए घोटाले सामने आ रहे हैं, जिसने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था और राजनीतिक हलकों में हडक़ंप मचा दिया है. व्यापम और पटवारी भर्ती जैसे विवादों के बाद अब प्रदेश में एक और महाघोटाला उजागर हुआ है. केंद्र सरकार के भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से एथेनॉल बनाने के नाम पर निकाला गया करीब 2000 करोड़ रुपये का फोर्टिफाइड (पोषक तत्वों से भरपूर) चावल रास्ते से ही गायब हो गया है. इस नए घटनाक्रम के बाद विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सवाल उठाया है कि क्या मध्यप्रदेश अब घोटाला प्रदेश बन चुका है.

बालाघाट छिंदवाड़ा से जुड़ा है पूरा मामला

यह पूरा मामला बालाघाट छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों से जुड़ा है. नियमों के मुताबिक एफसीआई को एथेनॉल संयंत्रों के लिए केवल खराब और टूटा हुआ चावल आवंटित करना था. लेकिन अफसरों, राइस मिलर्स और एथेनॉल माफिया की मिलीभगत से गोदामों से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए रखा गया साबुत फोर्टिफाइड चावल जारी कर दिया गया.

ये था सप्लायर्स का प्लान

साजिश यह थी कि इस कीमती फोर्टिफाइड चावल को चोरी-छिपे राइस मिलर्स को भेजा जाए और उसके बदले मिलर्स का खराब व टूटा हुआ चावल एथेनॉल प्लांट पहुंचा दिया जाए. बाद में इसी फोर्टिफाइड चावल को दोबारा सरकारी गोदामों में ऊंचे दामों पर जमा कराकर दोहरा मुनाफा कमाने की योजना थी, लेकिन जब इस खेल की पोल खुली तो लगभग 50 लाख क्विंटल (5 लाख मीट्रिक टन) चावल गायब कर दिया गया. इसकी बाजार कीमत 1200 से 2000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

कर्नाटक में पकड़े गए दो पाकिस्तानी, पुलिस ने चिक्काबल्लापुरा से किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

मुख्य सरगना अब भी फरार

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल एसआईटी का गठन किया गया है, लेकिन अफसरों के बार-बार तबादलों के कारण जांच की चाल धीमी बनी हुई है. बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा के अनुसार एसआइटी हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही पूरी कडिय़ों को जोड़ लिया जाएगा. पुलिस ने अब तक 18 ट्रकों को जब्त किया है. मामले में ट्रक चालक दुर्गेश शेंडे, मिल संचालक सौरभ संचेती, प्लांट प्रतिनिधि राहुल प्रताप, सुपरवाइजर राकेश श्रीवास्तव, ट्रांसपोर्टर उबेद खान और गंभीर संचेती पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है, लेकिन मुख्य गिरोह और इसके आका अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

मल्लिकार्जुन खड़गे का तीखा हमला

इस महाघोटाले के सामने आने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य की भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला बोला है. खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया, मध्यप्रदेश आज भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लूट का केंद्र तथा भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है. यहां एक घोटाला खत्म नहीं होता कि दूसरा सामने आ जाता है.

उन्होंने आगे कहा कि एथेनॉल के नाम पर हुआ यह चावल घोटाला सीधे तौर पर जनता के हक पर डाका है. राइस मिलर्सए एथेनॉल माफिया और भाजपा सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार का यह खौफनाक खेल खेला गया है, जहां गरीबों के निवाले को भी नहीं बख्शा गया.

ट्रस्ट तय करेगा CEO के अधिकार, कामकाज में सरकार का दखल नहीं, वित्तीय प्रबंधन होगी मुख्य जिम्मेदारी

Related Articles