Home Maharashtra महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या

महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या

by Live India
महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या

Congress Leader Murder: महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष की अकोला जिले में चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया.

कांग्रेस नेता की हत्या: महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष की अकोला जिले में चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. अकोला जिले की एक मस्जिद के बाहर मंगलवार को कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वारदात की सूचना मिलते ही पूरे सूबे में हड़कंप मच गया. कांग्रेसियों में आक्रोश फैल गया . पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई कर एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद मोहाला और अकोट शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पूरे शहर में पुलिस गश्त कर रही है. पुलिस ने गंभीर घायल कांग्रेस उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मस्जिद से बाहर निकलते समय हुआ हमला

पुलिस ने कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अकोट तालुका के मोहाला गांव की एक मस्जिद में पटेल (66) पर आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में पटेल की गर्दन और सीने में गंभीर चोटें आई थीं और भारी रक्तस्राव हुआ था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें अकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई. घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें पटेल खून से सराबोर कपड़ों में दिख रहे हैं. पटेल मंगलवार को मोहाला की जामा मस्जिद में दोपहर की नमाज अदा करने गए थे. अपराह्न करीब डेढ़ बजे नमाज अदा करने के बाद जैसे ही वे मस्जिद से बाहर निकल रहे थे, हमलावर ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया.

हमलावर गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने पटेल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से सबूत जुटाए. अपर पुलिस अधीक्षक बी चंद्रकांत रेड्डी ने बताया कि आरोपी उबेद खान कालू खान उर्फ रजिक खान पटेल (22) को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीम गठित की गईं. उसे मंगलवार रात करीब आठ बजे अकोट तालुका के पनाज गांव से गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद मोहाला और अकोट शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चंडक स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि अकोट ग्रामीण पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में आधी रात को बुलडोजर एक्शन से बवाल, फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पुलिस पर पथराव

Related Articles