Home Lifestyle मानसून में स्विट्जरलैंड जैसे लगते हैं भारत के 5 Hill Stations

मानसून में स्विट्जरलैंड जैसे लगते हैं भारत के 5 Hill Stations

by Live India
मानसून में स्विट्जरलैंड जैसे लगते हैं भारत के 5 Hill Stations

मानसून में हिल स्टेशन: मानसून आते ही हर किसी का मन पहाड़ों की सैर करने का करने लगता है. बारिश में पहाड़ों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. हर तरफ हरियाली, बादलों से ढकी चोटियां, ठंडी हवाएं और धुंध से भरी सुबह, ऐसा नजारा बनाती हैं, मानो आप किसी फॉरेन ट्रिप पर हों. अगर आप भी इस बारिश के मौसम में स्विट्जरलैंड जैसी फील लेना चाहते हैं, लेकिन विदेश जाने का प्लान नहीं है, तो भारत के ये 5 हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे. मानसून में इन जगहों की खूबसूरती किसी ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं लगती.

कूनूर, तमिलनाडु

साउथ इंडिया का खूबसूरत हिल स्टेशन कूनूर मानसून में किसी फिल्मी लोकेशन जैसा दिखता है. यहां के चाय बागानों से ढकी पहाड़ियां, ठंडी हवाएं और धुंध से घिरी सुबहें मन को सुकून देती हैं. बारिश के टाइम यहां की हरियाली और भी ज्यादा खिल उठती है. कूनूर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो भीड़भाड़ से दूर शांत और रोमांटिक जगह की तलाश में हैं.

शिलॉन्ग, मेघालय

शिलॉन्ग को स्कॉटलैंड ऑफ द ईस्ट भी कहा जाता है. मानसून में इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है. यहां की हरी-भरी वादियां, झरने और बादलों से ढकी पहाड़ियां यूरोप के किसी खूबसूरत शहर की याद दिलाती हैं. बारिश के मौसम में शिलॉन्ग की सड़कें और आसपास के नजारे बहुत रोमांटिक फील देते हैं. जैसे, यशराज की कोई फिल्म देख रहे हों. यहां की शांति और ठंडी हवा ट्रैवल लवर्स को खूब पसंद आती है. अगर आप नेचर और एडवेंचर दोनों का मजा लेना चाहते हैं, तो शिलॉन्ग जरूर जाएं.

मध्य प्रदेश का इकलौता Hill Station, जहां हर मोड़ पर दिखती है नेचर की खूबसूरती

लंबासिंगी, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश का छोटा सा गांव लंबासिंगी इन दिनों ट्रैवलर्स के बीच तेजी से फेमस हो रहा है. इसे आंध्र का कश्मीर भी कहा जाता है. मानसून में यहां का मौसम बहुत ठंडा और सुहाना हो जाता है. सुबह के टाइम यहां चारों तरफ फैली धुंध और हरियाली किसी यूरोपियन हिल स्टेशन जैसी फील देती है. शहरों की भागदौड़ से दूर यह जगह नेचर के करीब टाइम बिताने के लिए परफेक्ट है. अगर आप किसी नई और कम भीड़ वाली जगह घूमना चाहते हैं, तो लंबासिंगी जरूर एक्सप्लोर करें.

पंचगनी, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र का पंचगनी मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है. पांच पहाड़ियों से घिरी ये जगह अपने स्ट्रॉबेरी फार्म, धुंध भरे रास्तों और शानदार व्यू पॉइंट्स के लिए फेमस है. बारिश के दौरान यहां की हरियाली और बादलों से ढके पहाड़ बिल्कुल स्विस कंट्रीसाइड जैसे लगते हैं. यहां ट्रैकिंग और लॉन्ग ड्राइव का मजा भी अलग ही होता है. फैमिली और दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप के लिए पंचगनी शानदार डेस्टिनेशन है.

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

अगर भारत में कहीं सबसे ज्यादा स्विट्जरलैंड जैसी फील आती है, तो वो है गुलमर्ग. बर्फ से ढकी चोटियां, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत घाटियां इस जगह को खास बनाती हैं. मानसून में यहां का मौसम और भी ज्यादा रोमांटिक हो जाता है. गुलमर्ग की मशहूर गोंडोला राइड और बादलों से घिरी पहाड़ियां किसी पोस्टकार्ड जैसी खूबसूरत दिखाई देती हैं. यहां की ठंडी हवाएं और शांति हर ट्रैवलर का दिल जीत लेती है.

भक्ति, इतिहास और खूबसूरती का संगम हैं भारत के ये 10 सबसे पुराने मंदिर, हर कोना सुनाता है आस्था की कहानी

Related Articles