Home Latest News & Updates मूंगफली ने छीना घर का चिराग!

मूंगफली ने छीना घर का चिराग!

by Live India
Boy Chokes On Peanut

लड़का मूंगफली चबाता है: आपने कभी सोचा है कि एक मूंगफली से किसी की जान को भी खतरा हो सकता है और उसी मौत हो सकती है? यह सवाल इसलिए क्योंकि, एक ऐसी ही दुखद घटना की खबर सामने आई है. एक मासूम, जो अभी ठीक से घर से बाहर की दुनिया को भी नहीं देख पाया था, कि उसकी मौत मूंगफली के एक दाने से हो गई.

यह घटना सोमवार 13 जुलाई की है, लेकिन जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा आज बुधवार को हुआ है. पुलिस ने बताया कि यह एक बहुत ही दुखद घटना है, जिसमें मूंगफली के एक दाने ने मासूम की जान ले ली है. इस घटना ने केरल के एक परिवार से उसका चिराग छीन लिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

नाश्ते के दौरान गले में फंसी मूंगफली

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह घटना केरल के कुन्नुमपुरम क्षेत्र की है. बुधवार को पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले कुन्नुमपुरम स्थित अपने घर में एक तीन का साल का बच्चा नाश्ता कर रहा था. इस दौरान वह नमकीन (Mixture) खा रहा था. तभी उसके गले में एक मूंगफली का दाना फंस गया.

दाना फंसने के बाद मासूम को सांस लेने में दिक्कत हुई और उसका दम घुटने लगा. आनन-फानन में परिवार वाले बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और बच्चे की मौत हो गई. डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. वेंगारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई.

रिजान की मौत से परिवार का बुरा हाल

मिली जानकारी के अनुसार, मासूम की उम्र केवल तीन साल की थी और उसकी पहचान मोहम्मद रिजान के रूप में हुई है. वह मुनीर का पुत्र था. यह परिवार केरल के कुन्नुमपुरम का रहने वाला है. रिजान की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घर के आसपास भी लोगों में दुख देखी जा सकती है.

तब चली गई थी 4 साल के बच्ची की जान

छोटे बच्चे और खासकर के मासूमों को खाना खिलाते समय बहुत ही ध्यान देने की जरूरत होती है. उनकी श्वास नली उम्र कम होने से काफी पतली होती है, जिसमें कुछ भी फंसने का अधिक खतरा होता है. एक ऐसी ही एक घटना साल 2025 में यूपी के फर्रुखाबाद में हुई थी. जब मूंगफली के एक दाने ने 4 साल की मासूम बच्ची की जान ले ली थी.

जानकारी के अनुसार, बच्ची खेल रही थी, तभी मूंगफली का दाना खाते वक्त उसकी श्वास नहीं में फंस गया. इससे वह बेहोश हो गई. परिवार वाले जब उसे अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बच्चे को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से कूदी महिला, रेस्टोरेंट अग्निकांड में 21 की मौत, PM ने किया मुआवजे का ऐलान

Related Articles