Home Latest News & Updates मोहन यादव का मेगा एक्शन, वाटर टनल का किया निरीक्षण

मोहन यादव का मेगा एक्शन, वाटर टनल का किया निरीक्षण

by Live India
Mission Vindhya-Bundelkhand

एमपी समाचार: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय एक्शन मोड में हैं. महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड की प्यास बुझाने के लिए सीएम ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. 17 साल पुराना वह सपना जो अब तक फाइलों और देरी में उलझा था, उसे सीएम मोहन यादव ने हकीकत में बदल दिया है. कटनी के स्लीमनाबाद में बन रही 11.95 किलोमीटर लंबी देश की सबसे बड़ी जल सुरंग का काम लगभग पूरा हो चुका है और आज खुद मुख्यमंत्री ने इसका जमीनी मुआयना किया.

एक दिन की देरी नहीं होगी बर्दाश्त

सीएम मोहन यादव आज एक अलग ही अंदाज में नजर आए. नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के आला अधिकारियों के साथ सीएम स्लीमनाबाद की टनल के भीतर पहुंचे. अधिकारियों की धड़कनें तेज थीं और सीएम एक-एक तकनीकी पहलू को बारीकी से समझ रहे थे. सीएम ने साफ कर दिया है कि विंध्य और बुंदेलखंड के विकास में अब एक दिन की भी देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सीएम ने किया श्रमवीरों का स्वागत

टनल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री का एक बेहद संवेदनशील रूप देखने को मिला. सीएम सीधे उन जांबाज मजदूरों के बीच पहुंचे, जिन्होंने पसीना बहाकर इस नामुमकिन प्रोजेक्ट को मुमकिन बनाया. सीएम ने खुद आगे बढ़कर इन श्रमवीरों का स्वागत किया. उनके साथ बैठकर संवाद किया, सुख-दुख जाना और देश की सबसे बड़ी टनल बनाने के लिए उनका हौसला बढ़ाया.

बांकीपुर सीट पर बवाल! BJP के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची PK की पार्टी; जानें क्या है मामला?

  • देखे गए सपने के अनुसार बरगी बांध का पानी पहली बार कटनी, मैहर, सतना, रीवा और पन्ना जिलों के सूखे खेतों तक पहुंचेगा.
  • करीब 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि हमेशा के लिए सिंचित हो जाएगी.
  • सीएम के निर्देश पर शुरुआती फेज में ही 1.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में पानी पहुंचाने की तैयारी है

अलर्ट मोड में दिखा प्रशासन

हालांकि सीएम के इस दौरे को लेकर सियासत और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर था. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी संभावित विरोध या व्यवधान को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया. सुरक्षा के मद्देनजर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल को उनके गृह निवास से गिरफ्तार किया गया. वहीं, जिले भर से दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. प्रशासन का साफ संदेश था विकास के इस महायज्ञ में कोई भी बाधा बर्दाश्त नहीं होगी.

बड़े प्रोजेक्टस को नहीं लटकाना चाहती

साफ है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्लीमनाबाद टनल को समय से पूरा कराकर यह साबित कर दिया है कि उनकी सरकार बड़े प्रोजेक्ट्स को लटकाने में नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने में यकीन रखती है. विंध्य और बुंदेलखंड के लिए यह टनल आने वाले दिनों में लाइफलाइन साबित होने वाली है.

अगर आप अपनी ड्यूटी नहीं निभा सकते तो खुद को न लिखें ‘डॉक्टर’, SC ने फटकारते हुए क्यों कही ये बात

Related Articles