Home Latest News & Updates यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

by Live India
Shirtless protest AI Summit Delhi Police arrests IYC president Uday Bhanu Chib

AI Summit : IYC के अध्यक्ष को पुलिस की तरफ से गिरफ्तार करने के बाद मामला गरमा गया है. फिलहाल पुलिस ने अध्यक्ष उदय भानु चिब की पटिलाया कोर्ट में पेशी कर दी है.

एआई शिखर सम्मेलन: दिल्ली में एआई समिट के दौरान भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन के मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं. इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब (Uday Bhanu Chib) को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने यह गिरफ्तारी सुबह करीब 4:30 पर की गई. फिलहाल उसकी पटियाला कोर्ट में पेशी हुई है और उसके बाद दिल्ली पुलिस पूछताछ करने के साथ रिमांड पर ले जा सकती है. बताया जा रहा है कि जांच में पता चला है कि AI समिट में प्रदर्शन की आपराधिक साजिश रचने में IYC का नेता का हाथ था. बता दें कि इस अभी तक इस मामले में 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

राहुल गांधी ने IYC का किया समर्थन

इसी बीच राजनीति दलों के बीच घमासान मच गया है जहां पर एक तरफ कांग्रेस अपने नेता के साथ खड़ी हैं तो दूसरी तरफ BJP ने सवाल खड़े करते हुए देश द्रोह बताया है. इसी कड़ी में लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने अपने नेता के आई स्टैंड विद यूथ कांग्रेस के नाम से एक पोस्ट की. इस पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है. यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है. मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है.

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है. यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा. इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है. कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मज़बूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है… डरो मत – सच और संविधान हमारे साथ हैं.

बीजेपी ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर बवाल कटा हुआ है और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश विरोधी तत्वों के प्रवक्ता बन गए हैं. वह भारत विरोधी एजेंडा चला रहे हैं और नकारात्मक राजनीति को बल देने का काम कर रहे हैं. अब देश में उनका एक ही काम रह गया है कि झूठ बोलो, भय और भ्रम फैलाओ, भारत को बदनाम करो, मोदी विरोधी राजनीति करो और देश जो बड़े कार्यक्रम कर रहा है उसमें जाकर बदनाम करने का काम करो. उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है तो उसको वह डेड इकॉनोमी बोलते हैं. साथ ही इंडिया एआई समिट की प्रशंसा पूरी दुनिया कर रही है वहां पर ये लोग शर्टलेट जैसा अभद्र प्रदर्शन करते हैं.

विपक्ष का काम है जनता के मुद्दे को उठाना

राहुल गांधी ने के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना लोकतंत्र में विपक्ष का कर्तव्य है और प्रधानमंत्री मोदी को सवालों से घबराना नहीं चाहिए. बता दें कि शर्टलेस प्रोटेस्ट को लेकर अभी तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस ने इससे पहले यूथ कांग्रेस के सात वर्कर्स को अरेस्ट किया था, जिनमें से तीन वर्कर मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थे. इन तीन लोगों की पहचान जितेंद्र यादव, राज गुज्जर और अजय कुमार के रूप में हुई है. इसके अलावा IYC के उत्तर प्रदेश जनरल सेक्रेटरी ऋतिक उर्फ ​​मोंटी शुक्ला को राज्य के ललितपुर से हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ FIR में BNS के तहत और धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें 196 (अलग-अलग ग्रुप के बीच दुश्मनी बढ़ाना और भाईचारा बनाए रखने में रुकावट डालना) और 197 (देश की एकता में रुकावट डालने वाले दावे) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- सिल्वर स्क्रीन से राजनीति तक चमकीं Jayalalithaa, जयंती पर PM Modi को याद आईं ‘अम्मा’

Related Articles