4
Rajpal Yadav Controversy: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव आजकल अपनी फिल्मों से ज़्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी लाइफ से जुड़ी अब एक और कॉन्ट्रोवर्सी सामने आई है, जिसमें खुद सलमान खान भी उतर चुके हैं.
7 अप्रैल, 2026
बॉलीवुड में एक नई कॉन्ट्रोवर्सी सामने आई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पत्रकार सौरभ द्विवेदी एक्टर राजपाल यादव के कर्जे का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे गलत व्यवहार बताते हुए सौरभ को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इस बीच सलमान खान ने भी एक पोस्ट करके राजपाल यादव का बचाव किया है. लेकिन, तब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया, जब राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के सपोर्ट करते हुए एक बयान जारी किया है.
क्या सौरभ ने उड़ाया राजपाल का मजाक
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक अवॉर्ड सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में सौरभ द्विवेदी राजपाल यादव के कर्ज का मजाक उड़ाते हुए दिखे. सौरभ ने राजपाल यादव से कहा ‘डॉलर और रुपया कितना भी ऊपर नीचे हो जाए, आपको पूरे पैसे देने पड़ेंगे.’ इस वीडियो पर लोगों ने सौरभ द्विवेदी को राजपाल का मजाक उड़ाने के लिए ट्रोल किया. लोगों का कहना था कि सौरभ को किसी भी आर्थिक स्थिति का इस तरह से मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. मामले ने और तूल पकड़ लिया, जब सलमान खान ने इसमें एंट्री की.
सलमान खान ने की तारीफ
इसके बाद सलमान खान ने राजपाल यादव की तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा कि राजपाल पिछले 30 सालों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, और लोग उनके काम को बार-बार देखना पसंद करते हैं, क्योंकि वह अपने काम में माहिर हैं. आपको हमेशा काम मिलता रहेगा और डॉलर के रेट पर मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी जोश में आकर कुछ बातें मुंह से निकल जाती हैं, लेकिन किसी का पेशेवर काम और उसकी निजी गरिमा हमेशा बनी रहती है. सलमान खान के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस भी राजपाल के बचाव में उतर गए और सौरभ को ट्रोल करने लगे.
Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar kyunki aap apna kaam jante ho aur ek value laate ho , kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega aur milte rahega . Hakikat yeh hai .
Aur yeh yaad rakhna ke kabhi kabhi flow… pic.twitter.com/CzE86CCYXH
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) 7 अप्रैल 2026
क्या बोले राजपाल यादव
इसके बाद राजपाल यादव ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर पूरे मामले को समझाते हुए और सारी कन्फ्यूजन क्लियर करते हुए वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सौरभ द्विवेदी का बचाव किया. राजपाल यादव ने कहा कि अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान जो विवादित हिस्सा हुआ था, वह पूरी तरह से पहले से ही प्लान किया गया था. इस प्लानिंग में उनके साथ कॉमेडियन ज़ाकिर खान और सौरभ द्विवेदी भी शामिल थे. राजपाल ने सौरभ को अपना “छोटा भाई” बताया और कहा कि वह हमेशा से उनकी बहुत इज्जत करते आए हैं. उन्होंने आगे बताया कि सौरभ ने ऑडिटोरियम में मौजूद दर्शकों से उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाने की अपील की थी.
🙏 @saurabhtop #जाकिरखान pic.twitter.com/jPRWjQL9a6
— Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) 7 अप्रैल 2026
अपने वीडियो में, राजपाल यादव ने लोगों से अपील की कि वे सौरभ द्विवेदी या इस मामले से जुड़े किसी भी अन्य व्यक्ति को ट्रोल न करें. भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “सौरभ की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, मेरी अपनी भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा ही है.”
यह भी पढ़ें- 6 दशकों में की 200 से ज्यादा फिल्में, जन्मदिन पर देखें ‘जंपिंग जैक’ जितेंद्र की ये सुपरहिट मूवीज
समाचार स्रोत: पीटीआई
