Home News रिलीज से पहले ही Yami Gautam ने दिया Dhurandhar 2 का रिव्यू

रिलीज से पहले ही Yami Gautam ने दिया Dhurandhar 2 का रिव्यू

by Live India
रिलीज से पहले ही Yami Gautam ने दिया Dhurandhar 2 का रिव्यू

Dhurandhar 2 First Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. हालांकि, थिएटर्स में आने से पहले ही आदित्य धर की इस फिल्म का पहला रिव्यू आ चुका है.

02 मार्च, 2026

बॉलीवुड के गलियारों में आजकल सिर्फ एक ही नाम की गूंज है और वो है ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और फेमस एक्ट्रेस यामी गौतम ने आखिरकार इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है कि फिल्म का दूसरा पार्ट कैसा है. यामी ने न सिर्फ फिल्म देख ली है, बल्कि उन्होंने इसे एक ऐसा एक्सपीरियंस बताया है जिसे ऑडियन्स ज़िंदगी भर याद रखने वाली है. अगर आप भी रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, तो दिल थाम कर बैठिए क्योंकि ये रिव्यू आपको सिनेमाघर तक खींच ले जाएगा.

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह

यामी का रिएक्शन

हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब यामी गौतम से धुरंधर 2 के बारे में पूछा गया, तो उनकी बातों में गर्व और इमोशन साफ झलक रहा था. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ‘धुरंधर 2’ देखी, तो उनकी आंखों में आंसू थे. यामी का कहना है कि, फिल्म खत्म होने के बाद वो इतनी इमोशनल हो गई थीं कि उनके पास अपने पति आदित्य से कहने के लिए शब्द ही नहीं बचे थे. वो उस समय फ्लाइट में थीं और खिड़की के बाहर डूबते सूरज को देखते हुए बस यही सोच रही थीं कि वो आदित्य को कैसे बताएं कि उन्होंने क्या मास्टरपीस बना दिया है.

यह भी पढ़ेंःIshq Vishq से Kabir Singh तक, Shahid Kapoor के वो किरदार जिन्होंने फैंस के दिलों में लगा दी आग

कैमियो पर सस्पेंस

वैसे ‘धुरंधर 2’ को लेकर ये भी अफवाह हैं कि यामी गौतम खुद इस फिल्म में एक धमाकेदार कैमियो कर रही हैं. जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़े स्मार्ट तरीके से इसका जवाब दिया. एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म से जुड़ी कोई भी बड़ी जानकारी सिर्फ आदित्य ही देंगे. लेकिन उन्होंने एक इशारा जरूर दिया कि 19 मार्च को वो भी सिनेमा हॉल में एक ‘जरूरी अपॉइंटमेंट’ के लिए मौजूद रहेंगी. अब ये अपॉइंटमेंट पर्दे पर होगा या ऑडियन्स के बीच, ये देखना काफी दिलचस्प होगा.

Dhurandhar
Dhurandhar

तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाते हुए दुनिया भर में लगभग 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये फिल्म हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. अब इसके सीक्वल से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. इस बार भी फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे धुरंधर दिखेंगे. तो आप भी 19 मार्च को सिनेमाघरों में एक्शन और इमोशन का ऐसा तूफान देखने के लिए तैयार रहिए, जो शायद बॉलीवुड ने पहले कभी नहीं देखा.

यह भी पढ़ेंः Netflix पर स्क्रॉल करते-करते थक गए, तो ये 5 क्राइम थ्रिलर Web Series उड़ा देंगी आपकी नींद

Related Articles