Home Top News लेबनान में सीजफायर नहीं- नेतन्याहू

लेबनान में सीजफायर नहीं- नेतन्याहू

by Live India
लेबनान में सीजफायर नहीं- नेतन्याहू

5

Netanyahu on Ceasefire: ट्रंप ने मंगलवार देर रात को सीजफायर का ऐलान किया है. अब इजरायली प्रधानमंंत्री नेतन्याहू ने भी सीजफायर पर सहमति जताई है, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले जारी रहेंगे.

8 अप्रैल, 2026

अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का युद्ध आखिरकार थम चुका है. 40 दिनों के भीषण हमलों के बाद ट्रंप ने मंगलवार देर रात को सीजफायर का ऐलान किया है. यह सीजफायर ईरान में हमला करने की डेडलाइन खत्म होने के 2 घंटे पहले ही किया गया है. ट्रंप ने कहा कि वह पाकिस्तान के पीएम और फील्ड मार्शल की मध्यस्थता के बाद ईरान पर हमलों को रोक रहे हैं, क्योंकि US और ईरान दो हफ़्ते के सीजफायर पर सहमत हुए हैं. अब इजरायली प्रधानमंंत्री नेतन्याहू ने भी सीजफायर पर सहमति जताई है, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले जारी रहेंगे.

‘हिजबुल्ला को नहीं छोड़ेंगे’

नेतन्याहू के ऑफिस ने बुधवार को बयान में कहा कि इजरायल ने US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले का समर्थन किया है जिसमें ईरान के खिलाफ हमले दो हफ्ते के लिए रोकने का फैसला किया गया है, बशर्ते ईरान तुरंत होर्मुज स्ट्रेट खोल दे. हालांकि इस सहमति में लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले करना शामिल नहीं है. यानी ईरान में शांति आएगी , लेकिन नेतन्याहू अभी लेबनान में शांति लाने के पक्ष में नहीं है. नेतन्याहू ने मध्यस्थता कराने वाले पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सीजफायर हिजबुल्लाह समेत सभी क्षेत्रों में प्रभावी होगा.

शहबाज शरीफ के दावे

सीजफायर का ऐलान करते हुए पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीप ने लिखा “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, अपने साथियों के साथ, लेबनान समेत हर जगह पर सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं, जो तुरंत लागू होगा. मैं इस समझदारी भरे कदम का दिल से स्वागत करता हूं और दोनों देशों के लीडरशिप का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं और उनके डेलीगेशन को शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद में इनवाइट करता हूं, ताकि सभी झगड़ों को सुलझाने के लिए एक पक्के समझौते पर आगे बातचीत की जा सके. दोनों पार्टियों ने बहुत समझदारी दिखाई है और शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने में लगातार लगे हुए हैं. हमें पूरी उम्मीद है कि ‘इस्लामाबाद टॉक्स’ टिकाऊ शांति लाने में कामयाब होगी और आने वाले दिनों में और अच्छी खबरें शेयर करना चाहते हैं!”

अत्यंत विनम्रता के साथ, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस्लामिक गणराज्य ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका, अपने सहयोगियों के साथ, लेबनान और अन्य जगहों पर तत्काल प्रभाव से तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।
मैं हार्दिक स्वागत करता हूं…

– शहबाज़ शरीफ़ (@CMShehbaz) 7 अप्रैल 2026

10 पाइंट पर समझौता

डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान के 10-पॉइंट के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए सीजफायर का ऐलान किया है. फारसी में जारी अपने 10-पॉइंट सीजफायर प्लान में, ईरान ने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम के लिए “एनरिचमेंट की मंजूरी” को शामिल किया था. लेकिन ईरानी डिप्लोमैट्स ने पत्रकारों को जो इंग्लिश वर्जन शेयर किया, उसमें यह फ्रेज नहीं था. इसलिए फिलहाल इस 10-पॉइंट सीजफायर प्लान को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि इसमें न्यूक्लियर प्रोग्राम के लिए एनरिचमेंट की मंजूरी दी गई है या नहीं, क्योंकि यह पूरा युद्ध को ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने पर ही आधारित था.

यह भी पढ़ें- रुक गया अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज खोलेगा तेहरान

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles