13
कृति सेनन की सर्वश्रेष्ठ फिल्में: बॉलीवुड की लेंटेड और स्टाइलिश एक्ट्रेस कृति सेनन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली कृति ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. फिर अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में अपनी जगह बना ली. खास बात ये है कि कृति ने सिर्फ ग्लैमरस रोल ही नहीं, बल्कि ऐसे किरदार भी निभाए जो दर्शकों के दिलों में बस गए. उन्हें फिल्म ‘मिमी’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है. अगर आप भी कृति सेनन के फैन हैं तो आपके लिए उनकी बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं.
नेनोकैडिन
साल 2014 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘नेनोक्काडिने’ कृति सेनन की डेब्यू फिल्म थी. इसमें उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू नजर आए थे. फिल्म में महेश बाबू एक रॉक स्टार की भूमिका निभाते हैं, जो अपने माता-पिता के हत्यारों की तलाश में है. वहीं, कृति ने पत्रकार समीरा का किरदार निभाया है, जो इस मिशन में उनका साथ देती है. थ्रिल और सस्पेंस से भरी ये फिल्म आज भी दर्शकों को पसंद है.
मिमी
अगर कृति सेनन के करियर की सबसे दमदार फिल्म की बात हो, तो ‘मिमी’ का नाम सबसे पहले आता है. इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जो एक विदेशी कपल के लिए सरोगेट मदर बनती है. लेकिन बाद में उसे अकेले ही बच्चे की परवरिश करनी पड़ती है. इस फिल्म में कृति की शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया और उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी दिलाया.
कॉकटेल 2
‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन एक अलग अंदाज में नजर आईं. फिल्म में उनकी एंट्री शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जिंदगी में कई नए मोड़ लेकर आती है. प्यार, रिश्तों और भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरी ये फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है.
भारत में क्रिस्टोफर नोलन की The Odyssey का जलवा बरकरार, 8 दिन में 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई
बरेली की बर्फी
रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की बात हो और ‘बरेली की बर्फी’ का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. फिल्म में कृति ने बिंदास और बेबाक बिट्टी मिश्रा का किरदार निभाया है, जो शादी से दूर भाग रही है. आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री ने इस फिल्म को आज भी दर्शकों की फेवरेट बना रखा है.
लुका छुपी
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी वाली ‘लुका छुपी’ एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी है. फिल्म में दोनों शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला करते हैं. इसके बाद शुरू होता है हंसी और गलतफहमियों का लंबा सिलसिला. हल्की-फुल्की कॉमेडी और एक्टर्स की शानदार कॉमिक टाइमिंग इसे फैमिली एंटरटेनर बनाती है.
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रोमांस और साइंस-फिक्शन का दिलचस्प मेल है. फिल्म में कृति ने एक ह्यूमनॉइड रोबोट का किरदार निभाया , जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. उनके अलग अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस लव सटोरी को और भी खास बना दिया.
Netflix की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट आई सामने, ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ ये बनी नंबर 1 फिल्म
