10
Indian Wedding Fashion Guide: देसी शादियों में घुलने मिलने के लिए आपको यहां पूरी फैशन गाइड दी गई है. हल्दी से लेकर रिसेप्शन पार्टी तक आप सभी फंक्शन में स्ले करेंगे.
6 फरवरी, 2026
भारतीय शादियों में सबसे जरूरी होते हैं कपड़े. हल्दी से लेकर विदाई तक, हर फंक्शन के लिए एक स्पेशल ड्रेस कोड पहले से फिक्स है और सभी का उसका फॉलो करना भी जरूरी है. सभी खूबसूरत और चमकते हुए अपने आउटफिट को फ्लॉन्ट करते हैं, जिसमें इंडियन कल्चर की झलक दिखती है. अगर आपके भी इंडियन दोस्त की शादी है और समझ नहीं आ रहा है कि कब क्या पहनना है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत जरूरी है. देसी शादियों में घुलने मिलने के लिए आपको यहां पूरी फैशन गाइड दी गई है. अगर आप खुद इंडियन हैं तो अपने विदेशी दोस्त को ये आर्टिकल भेज दें, जिससे उसे पूरा आउटफिट आइडिया मिल जाएगा.
हल्दी आउटफिट

हल्दी मतलब पीला. हल्दी फंक्शन में सभी पीले कलर के कपड़े पहनते हैं. लड़कियां येलो शरारा और क्रॉप टॉप में बहुत सुंदर लगेंगी. यह ट्रेंडी भी और स्टाइलिश भी. वहीं लड़कों के लिए कुर्ता सबसे बेस्ट ऑप्शन है. वे चाहे तो कर्ता और लूज पैंट्स पहन सकते हैं. आजकल ब्लेजर वाला कुर्ता भी ट्रेंड कर रहा है. आप उसे भी ट्राई कर सकते हैं.
मेहंदी पोशाक

मेहंदी के फंक्शन में सभी लोग हरी मेहंदी के रंग में रंग जाते हैं. लड़के ग्रीन प्रिंटेड कुर्ते के साथ चुन्नी स्टाइल करने पर बहुत ही सुंदर लगते हैं. वहीं लड़कियां ग्रीन सूट और शरारा ट्राई कर सकती हैं. आप अपने आउटफिट में थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाकर इसे यूनीक बना सकती हैं.
शादी

इंडियन शादी में सभी लड़कियों का लहंगा पहनना तो एक रूल है. चमकते हुए लहंगे, खुले बाल और झुमको के साथ लड़कियां अपना बेस्ट दिखती हैं. आप न्यूड कलर के लहंगे पहन सकती हैं, जो आजकल ट्रेंडिंग है. इसके अलावा प्रिंटड लहंगे भी ट्राई कर सकती है. सही तरीके से स्टाइल करने पर यह बहुत सुंदर लगते हैं.

लड़कों को शादी में सबसे हटके दिखना है लड़कियों की नजर अपने ऊपर रखनी है तो इस तरह के ब्लेजर आउटफिट जरूर ट्राई करें. ब्लैक, ग्रीन या ऑफ व्हाइट कलर के ब्लेजर, शर्ट और पैंट आप पर बहुत जचेंगे.
रिसेप्शन

शादी के सारे फंक्शन खत्म होने के बाद होता है नई दुल्हन का वेलकम, जिसमें सभी लोग स्टाइलिश लुक कैरी करते हैं. रिसेप्शन में लड़कियों के पहनने के लिए साड़ी सबसे बेस्ट है. वहीं लड़के एम्ब्रॉइडर्ड कोट पैंट या फॉर्मल सेट भी पहन सकते हैं.
