Home Latest News & Updates शशि थरूर के काफिले पर हमला

शशि थरूर के काफिले पर हमला

by Live India
शशि थरूर के काफिले पर हमला

Shashi Tharoor Driver Attacked: केरल के वंडूर में शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है. पुलिस ने बताया कि गनमैन और ड्राइवर पर पांच लोगों के एक ग्रुप ने हमला किया, जिसके बाद एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है.

4 अप्रैल, 2026

कांग्रेस MP शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है. उनके गनमैन और ड्राइवर के मारपीट हुई है, लेकिन थरूर को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है. वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं. पुलिस ने बताया कि गनमैन और ड्राइवर पर वंडूर में पांच लोगों के एक ग्रुप ने हमला किया, जिसके बाद एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है. वंडूर पुलिस के मुताबिक, केस दर्ज कर लिया गया है और एक व्यक्ति अभी हिरासत में है. पुलिस ने कहा कि यह केस थरूर के गनमैन, रतीश के पी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था.

रोड ब्लॉकेज हटाने पर हमला

FIR के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे वंडूर में थिरुवली के पास चेलिथोड में हुई. पुलिस अधिकारियों ने कहा जब थरूर कांग्रेस नेता ए पी अनिलकुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, उस समय चेलिथोड पुल पर रोडब्लॉक था. दो गाड़ियों में सवार पांच आरोपियों ने MP की गाड़ी को रोक दिया. FIR में कहा गया है कि जब गनमैन ने रुकावट हटाने की कोशिश की, तो उस पर और ड्राइवर पर कथित तौर पर हमला किया गया.

जांच जारी

पुलिस ने कहा कि सड़क पतली थी और बंदूकधारी ने आगे चल रही गाड़ी से सिर्फ तेज चलने को कहा था ताकि MP के काफिले को आसानी से रास्ता मिल सके. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हमला कोई राजनीतिक दुश्मनी के पीछे किया गया है और अचानक हुई एक घटना.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles