5
Shawl Draping Style: सर्दियों के मौसम में आप सिर्फ शॉल को गर्म रहने के लिए नहीं, बल्कि अपना परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट भी बना है. यहां कुछ एलिगेंट शॉल ड्रेप स्टाइल दिए गए हैं.
16 दिसंबर, 2025
शॉल लपेटने की शैली: लड़का हो या लड़की, आजकल सभी में शॉल का एक क्रेज देखने को मिल रहा है. सर्दियों के मौसम में आप सिर्फ शॉल को गर्म रहने के लिए नहीं, बल्कि अपना परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट भी बना है. शॉल को सही तरीके से पहनने से आपका पूरा लुक एलिगेंट और ट्रेंडी बन सकता है. चाहे आप ट्रेडिशनल सूट पहन रही हों या वेस्टर्न आउटफिट, शॉल पहनने के अलग-अलग स्टाइल किसी भी लुक को बेहतर बना सकते हैं. हल्के प्रिंटेड या सॉलिड कलर के शॉल के साथ एक्सपेरिमेंट करके आप आसानी से अपना पर्सनल स्टाइल दिखा सकती हैं. यहां कुछ एलिगेंट शॉल ड्रेप स्टाइल दिए गए हैं.
बेल्ट ड्रेप

शॉल को स्टाइलिश और शीक बनाने के लिए बनाने के लिए आप बेल्ट के साथ इसे पेयर कर सकती हैं. इस तरह से शॉल कैरी करने से आपका एक सुंदर लुक क्रिएट होगा. आप ब्लैक हाईनेक या व्हाइट हाईनेक पर इस तरह से शॉल को स्टाइल करेंगी, तो उसका लुक निखरकर दिखेगा.
केप स्टाइल

ये कैजुअल स्टाइल शॉल ड्रेप बहुत ही एलीगेंट लग रहा है. ये ड्रेप बिना किसी मेहनत के बन जाएगा. शॉल से बने खुले-खुले स्लीव्स आपके लुक को एन्हांस कर देंगे. इस लुक के लिए आप सिंपल या चेक शॉल ही लें. इसके साथ स्टाइलिश पर्स और बूट्स पेयर करना एक अच्छा आइडिया होगा.
एक तरफ का कपड़ा

एक तरह शॉल कैरी करने का यह स्टाइल बहुत ही फैशनेबल है. ये शॉल ड्रेप आपको मॉडल वाइब और लुक देगा. आप अपने ब्लेजर या किसी भी ड्रेस के साथ एक हाथ पर शॉल लेकर इस तरह से बेल्ट लगाएं. इस लुक के साथ आप मिनिमल ज्वैलरी और बूट्स जरूर पहुनें. बूट्स के कलर को बेल्ट के कलर से मैच करें.
पारंपरिक शॉल ड्रेप

सूट और कुर्ती के लिए यह दोनों शॉल ड्रेप बहुत ही अच्छे हैं. कॉलेज जाने वाली लड़कियां और ज्यादातर सूट पहनने वाली लड़कियां इन दो स्टाइल्स से अपने लुक को स्पेशल बना सकती हैं. ट्रेडिशनल आउटफिट पर आपको कश्मीरी स्टाइल शॉल या सिंपल शॉल ही कैरी करना चाहिए.
साधारण कैज़ुअल ड्रेप

अगर आपको ज्यादा एफर्ट नहीं करना तो आप इस तरह से शॉल को कैरी कर सकते हैं. यह सभी ड्रेप सिंपल भी हैं और स्टाइलिश भी. ब्लेजर हो या हाई-नेक स्वेटर यह तीनो ड्रेप सभी पर सूट करेंगे. इस ड्रेप के लिए आपको न्यूड कलर के चेक वाले शॉल ही लेने चाहिए.
