6
Fancy Short Kurti Design: हल्के फैब्रिक, खूबसूरत प्रिंट और ट्रेंडी कट वाली कुर्तियां आपको गर्मियों में भी कूल और यूनीक दिखाएंगी हैं. यहां दिखाई गई हर कुर्ती का डिजाइन सबसे हटके है.
2 अप्रैल, 2026
गर्मियों के स्टाइलिश दिखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि ज्यादातर स्टाइलिश कपड़े कम्फर्टेबल नहीं होते. ऐसे में फैंसी कुर्ती डिजाइन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं. हल्के फैब्रिक, खूबसूरत प्रिंट और ट्रेंडी कट वाली कुर्तियां आपको गर्मियों में भी कूल और यूनीक दिखाती हैं. चाहे ऑफिस, कॉलेज जाना हो या कोई छोटा-मोटा गेट-टुगेदर, इन कुर्तियों को किसी भी मौके पर आसानी से पहना जा सकता है. सही डिजाइन और कलर चुनकर आप अपने समर लुक को और भी खास बना सकती हैं, जिससे हर कोई आपकी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाएगा.
वाइड स्लीव्स कुर्ती

व्हाइट कलर की कुर्ती समर्स के लिए बेस्ट है, क्योंकि व्हाइट कलर सूर्य की किरणों को रिफलेक्ट कर देता है, जिससे गर्मी कम लगती है. इस कुर्ती का डिजाइन बहुत यूनीक है, यह A-कट है और इसकी स्लीव्स भी वाइड है, जिससे पूरा लुक स्टाइलिश बन जाता है. यह आप किसी फेस्टिवल में भी पहन सकती हैं और कॉलेज /ऑफिस में भी.
कट-आउट नेकलाइन

इस कुर्ती की नेकलाउन इतनी खूबसूरत है कि कोई भी आपकी तारीफ किए बगैर नहीं रहेगा. यह कट आउट डिजाइन ट्रेडिशनल कुर्ती को मॉडर्न टच देता है. कॉटन फैब्रिक की कुर्ती डेली-वेयर के लिए अच्छी रहेगी और आप फेस्टिवल्स के लिए सैटिन या किसी और फैब्रिक की कुर्ती सिलवा सकते हैं.
ऑफ शोल्डर स्लीव्स

आपने ऑफ शोल्डर टॉप तो पहने होंगे, लेकिन अब आप ऑफ शोल्डर कुर्ती भी ट्राई करें. फोटो में दिखाई गईं दोनों ही कुर्तियां बहुत ही एस्थेटिक और यूनीक लग रही हैं. इसे कॉनट्रास्ट या सेम कलर के प्लाजो के साथ स्टाइल करें. बिंदी, झुमके और सिल्वर बैंग्ल्स के साथ अपना लुक कम्पलीट करें.
व्हाइट कुर्ती

यह सिंपल व्हाइट कलर की कुर्ती बहुत ही एस्थेटिक लग रही है. इसका नेक डिजाइन और स्लीव्स डिजाइन इसे ऐलिगेंट और स्टाइलिश लुक दे रहे हैं. आप भी फ्लोरल नेट के फैब्रिक में ऐसी कुर्ती जरूर सिलवाएं. आप व्हाइट की जगह किसी भी कलर की कुर्ती बनवा सकती है. यह डिजाइन सभी कलर्स में प्यारा लगेगा.
बेसिक-बोल्ड कुर्ती

यह शॉर्ट कुर्ती बेसिक के साथ-साथ बोल्ड भी है. पहली कुर्ती में नीचे डोरी से डिजाइन बनाया गया है और दूसरी कुर्ती में टेढ़ा डिजाइन दिया गया है, जिससे यह दोनों कुर्तियों काफी यूनीक लग रही हैं. कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए यह दोनों डिजाइन बेस्ट हैं. यह डिजाइन उनकी बिंदास पर्सनालिटी को सूट करेगा.
