9
Nora Fatehi on Sarke Chunar: कुछ दिनों से बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही काफी ज्यादा चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह उनका डांस नहीं बल्कि गाने के लिरिक्स हैं.
19 मार्च, 26 मार्च
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही इन दिनों एक बड़ी कंट्रोवर्सी के सेंटर में हैं. दरअसल, अपकमिंग कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेलिविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ के हिंदी वर्जन में यूज़ किए गए अश्लील लिरिक्स ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. अब इस कंट्रोवर्सी पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए नोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने क्लियर कर दिया कि वो इस तरह के घटिया कंटेंट का कतई सपोर्ट नहीं करती हैं.
धोखे का शिकार
नोरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में बताया कि उन्होंने इस गाने की शूटिंग करीब 3 साल पहले कन्नड़ भाषा में की थी. नोरा के कहा- जब मैं सेट पर थी, तो मुझे कन्नड़ समझ नहीं आती थी. मैंने पूरी तरह से फिल्म मेकर्स पर भरोसा किया. जब उन्होंने मुझे गाने के लिरिक्स का ट्रांसलेशन सुनाया, तो उसमें कुछ भी गलत या अश्लील नहीं था. इसके अलावा नोरा को बताया गया था कि ये फेमस गाने ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ का रीमेक होगा.

नहीं ली परमिशन
नोरा फतेही ने वीडियो में खुलासा किया कि मेकर्स ने गाने का हिंदी वर्जन बनाने के लिए उनसे कोई परमिशन नहीं ली. उन्होंने कहा- जब मैंने पहली बार हिंदी वर्जन सुना, तो मैं हैरान रह गई. इसके लिरिक्स बहुत शर्मनाक और आपत्तिजनक थे. मैंने तुरंत डायरेक्टर से कहा था कि इसके लिए उन्हें लोगों का विरोध झेलना पड़ेगा. मुझे हिंदी समझ आती है, इसलिए मैंने तुरंत खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया और इसका कोई प्रमोशन नहीं किया.
AI का इस्तेमाल
नोरा के नए गाने की कंट्रोवर्सी सिर्फ लिरिक्स तक सीमित नहीं है. दरअसल, गाने के पोस्टर में नोरा को संजय दत्त की गोद में बैठे दिखाया गया है. अब इस पर भी एक्ट्रेस ने अलग ही दावा कर दिया है. नोरा ने कहा कि, वो तस्वीर असली नहीं बल्कि AI से बनाई गई है. नोरा का कहना है कि उनकी इमेज और नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है, जबकि उनका इस हिंदी डबिंग से कोई लेना-देना नहीं था.
नेपो किड
अपनी बात रखते हुए नोरा इमोशनल भी नजर आईं. उन्होंने कहा- मैं कोई नेपो किड नहीं हूं. मेरे पीछे कोई बड़ा बैकअप या पावर नहीं है. हम जैसे आर्टिस्ट अपनी मेहनत और ऑडियन्स के प्यार के दम पर यहां तक पहुंचते हैं. हमारे पास इन चीज़ों को कंट्रोल करने की पावर बहुत कम होती है. इसके अलावा नोरा फतेही ने मीडिया और फैंस से अपील की है कि वो कलाकारों को निशाना बनाने की बजाय उन फिल्म मेकर्स और डायरेक्टर्स से जवाब मांगे जो ऐसा कंटेंट बनाते हैं.
इन्होंने भी किया किनारा
दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को हिंदी में ट्रांसलेट करने वाले रकीब आलम ने भी कंट्रोवर्सी से पल्ला झाड़ लिया है. उनका कहना है कि उन्होंने शुरू में इन लिरिक्स को लिखने से मना कर दिया था. लेकिन मेकर्स ने उनसे सिर्फ कन्नड़ वर्जन का ट्रांसलेशन करने को कहा था. वैसे, इतनी कंट्रोवर्सी के बाद अब इस गाने को यूट्यूब और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया है, जिसके बाद नोरा फतेही ने राहत की सांस ली है.
समाचार स्रोत: पीटीआई
यह भी पढ़ेंः नोरा फतेही के नए गाने ‘सरके चूनर तेरी’ पर बवाल, अश्लील लिरिक्स पर FIR, गृहमंत्री शाह को भी भेजी गई कॉपी
