Home News सीक्वल से पहले फिर थिएटर्स में रिलीज़ हो रही है Dhurandhar

सीक्वल से पहले फिर थिएटर्स में रिलीज़ हो रही है Dhurandhar

by Live India
सीक्वल से पहले फिर थिएटर्स में रिलीज़ हो रही है Dhurandhar

Dhurandhar Re-Release: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. जहां लोग पार्ट 2 का इंतज़ार कर रहे थे, वहीं मेकर्स ने बड़ा खेल कर दिया.

13 मार्च, 2026

बॉलीवुड के पावरहाउस रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक जबरदस्त खुशखबरी है. अगर आप ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के थ्रिल को मिस कर रहे थे या उसे थिएटर में दोबारा देखना चाहते थे, तो आपका इंतजार खत्म हो गया है. दरअसल, जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने का एक बड़ा फैसला लिया है. ये कदम फिल्म के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले उठाया गया है.

dhurandhar
dhurandhar

500 स्क्रीन्स पर तहलका

‘धुरंधर’ की ये इंटरनेशनल री-रिलीज काफी खास है, क्योंकि हिंदी फिल्मों के लिए ऐसा मौका कम ही देखने को मिलता है. 12 मार्च से भारत के 250 सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ का जादू फिर से शुरू होगा. वहीं, विदेशी मार्केट में ये 13 मार्च से दस्तक देगी. अकेले नॉर्थ अमेरिका में इसे 185 स्क्रीन्स पर उतारा जा रहा है, जो रणवीर सिंह की ग्लोबल पॉपुलैरिटी का सबूत है. इस री-रिलीज का सबसे बड़ा फायदा ये है कि दर्शक पहले पार्ट की कहानी को ताजा कर सकेंगे और फिर 19 मार्च को रिलीज होने वाले सीक्वल का मज़ा उठाएंगे.

यह भी पढ़ेंःDhurandhar 2 के ट्रेलर ने 20 साल पुराने गाने को फिर बना दिया एंथम, जानें इसकी कहानी; जो है सदियों पुरानी

एडवांस बुकिंग का क्रेज

बात करें सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की, तो मेकर्स ने इसके लिए तगड़ी प्लानिंग की है. अमेरिका और कनाडा में 18 मार्च को फिल्म के स्पेशल प्रीमियम शो रखे गए हैं, जिनकी टिकटें कई जगहों पर पहले ही सोल्ड आउट हो चुकी हैं. इन शोज के लिए डॉल्बी एटमॉस और प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट वाले थिएटर्स को चुना गया है, जो आमतौर पर बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के लिए किया जाता है.

Dhurandhar
Dhurandhar

कहानी में ट्विस्ट

‘धुरंधर’ में हमने देखा था कि कैसे एक इंडियन अंडरकवर एजेंट कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसता है. फिल्म एक ऐसे मोड़ पर खत्म हुई थी जिसने फैंस को बेचैन कर दिया था. अब सीक्वल में रणवीर सिंह ‘जसकीरत’ और ‘हमजा’ के रोल में दिखेंगे. फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही इंटरनेट पर आग लगा दी है, जिसमें जबरदस्त और रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन हैं. रणवीर के साथ-साथ इस बार भी फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और संजय दत्त जैसे बेहतरीन एक्टर्स दिखाई देंगे. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी 19 मार्च को रिलीज होगी. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद के खास मौके पर रिलीज हो रही है. त्योहारों के इस सीजन में रणवीर सिंह का ये एक्शन अवतार थिएटर्स में लंबी पारी खेलने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ेंः ‘नेशनल क्रश’ की प्राइवेसी पर डाका, 8 साल पुराने ऑडियो ने मचाया बवाल; Rashmika Mandana ने दिखाई आंख

Related Articles