Home Lifestyle हर कैफे में क्यों छाई हुई है Matcha Tea? किसने शुरू किया ट्रेंड

हर कैफे में क्यों छाई हुई है Matcha Tea? किसने शुरू किया ट्रेंड

by Live India
हर कैफे में क्यों छाई हुई है Matcha Tea? किसने शुरू किया ट्रेंड

Matcha Tea: इन दिनों लोग अपने हेल्थ को लेकर सीरियस हो रहे हैं. यही वजह है कि हेल्दी चीज़ों का ट्रेंड भी बढ़ रहा है. इन्हीं में से एक है माचा टी का ट्रेंड, जो इन दिनों हेर कैफे और रेस्टोरेंट्स में छाया हुआ है.

आजकल कैफे मेन्यू से लेकर सोशल मीडिया तक एक ड्रिंक सबसे ज्यादा दिखाई दे रही है और वो है माचा टी. इसका खूबसूरत हरा रंग, स्मूद टेस्ट और हेल्दी इमेज ने इसे दुनियाभर में काफी ज्यादा पॉपुलर बना दिया है. फिटनेस लवर्स, हेल्थ कॉन्शियस लोग और कैफे कल्चर पसंद करने वाले यंगस्टर्स के बीच माचा अब सिर्फ चाय नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल ट्रेंड बन चुका है. लेकिन एक सवाल मन में ये जरूर आता है कि, आखिर ये ट्रेंड कहां से शुरू हुआ. अगर आप भी ये जानना चाहते हैं, तो इसका जवाब हम लाए हैं.

किस देश की पहचान है?

माचा टी का सबसे गहरा रिश्ता जापान से है. जापान दुनियाभर में माचा टी के लिए फेमस है. ये सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि जापानी कल्चर और ट्रेडिशन टी सेरेमनी का अहम हिस्सा है. जापान में माचा बनाने का प्रोसेस भी काफी खास होता है. चाय की पत्तियों को धूप से बचाकर उगाया जाता है, फिर उन्हें सुखाकर बारीक पाउडर में बदला जाता है. यही वजह है कि माचा का कलर इतना चटक हरा दिखाई देता है. इसका स्वाद भी नॉर्मल ग्रीन टी से काफी अलग होता है.

क्या होता है माचा?

माचा पाउडर फॉर्म में तैयार की गई ग्रीन टी होती है. नॉर्मल चाय की तरह इसे सिर्फ उबाला नहीं जाता, बल्कि इसका पूरा पाउडर पानी या दूध में मिलाकर पिया जाता है. यही वजह है कि माचा का स्वाद ज्यादा रिच और इसके न्यूट्रिशन भी कहीं ज्यादा होते हैं. वैसे, आजकल लोग इसे सिर्फ चाय की तरह नहीं, बल्कि माचा लाटे, स्मूदी, केक, आइसक्रीम, कुकीज और चॉकलेट जैसी कई चीजों में भी इस्तेमाल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंःपुरखों की मिठास और बंटवारे का दर्द, कुछ ऐसी है सोहन हलवे के शाही सफर की अनकही कहानी

जापानी कल्चर का हिस्सा

माता जापान की ट्रेडिशनल टी सेरेमनी का एक खास हिस्सा है. वहां चाय बनाना सिर्फ एक प्रोसेस नहीं, बल्कि एक आर्ट माना जाता है. इसे पेशेंस, डिसिप्लिन और पीस से जोड़कर देखा जाता है. पीढ़ियों से ये ट्रेडिशन जापानी कल्चर में चला आ रहा है और आज भी वहां माचा टी को रिस्पेक्ट के साथ तैयार करके परोसा जाता है.

क्यों पसंद कर रहे हैं लोग?

माचा में एंटीऑक्सीडेंट, नेचुरल कैफीन और कई पौधों से मिलने वाले न्यूट्रीशियन मौजूद होते हैं. यही वजह है कि इसे हेल्दी ड्रिंक माना जाता है. कई लोग इसे कॉफी के ऑप्शन की तरह भी पीना पसंद करते हैं क्योंकि इसका स्वाद लाइट और बैलेंस्ड होता है. फिटनेस और हेल्थ इंडस्ट्री में भी माचा तेजी से पॉपुलर हुआ है. सोशल मीडिया और कैफे ट्रेंड्स ने इसकी ग्लोबल इमेज को और स्ट्रॉन्ग बना दिया.

दिलचस्प बातें

माचा पूरी चाय की पत्तियों को पीसकर बनाया जाता है. इसकी खेती खास तरीके से होती है, जिससे इसका रंग गहरा हरा बनता है. ये जापानी कल्चर का एक खास हिस्सा है. दुनिया भर के कैफे अब माचा ड्रिंक और स्वीट्स को मेन्यू में शामिल कर रहे हैं. इसमें नेचुरल कैफीन होता है, इसलिए लोग इसे एनर्जी ड्रिंक की तरह भी पसंद करते हैं. कहा जा सकता है कि आज माचा सिर्फ जापान तक सीमित नहीं है. ये दुनियाभर में हेल्दी और स्टाइलिश ड्रिंक की तरह पिया और खाया जा रहा है.

Related Articles