Home News हर कैरेक्टर में खुद को मिटाकर Ranveer Singh बने बॉलीवुड के बाजीगर

हर कैरेक्टर में खुद को मिटाकर Ranveer Singh बने बॉलीवुड के बाजीगर

by Live India
हर कैरेक्टर में खुद को मिटाकर Ranveer Singh बने बॉलीवुड के बाजीगर

रणवीर सिंह: बॉलीवुड में कई स्टार्स आते हैं, हिट फिल्में देते हैं और फिर टाइम के साथ फीके पड़ जाते हैं. लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं जो हर फिल्म के साथ खुद को नया जन्म देते हैं. रणवीर सिंह उन्हीं कुछ एक्टर्स में शामिल हैं. ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने करियर में हर कैरेक्टर को सिर्फ निभाया नहीं, बल्कि उसे जीकर दिखाया है. कभी दिल्ली का बिंदास लड़का बने, कभी खौफनाक सुल्तान, कभी मुंबई की गलियों का रैपर तो कभी क्रिकेट के मैदान का हीरो. हर बार रणवीर सिंह ने ऑडियन्स को चौंकाया और साबित किया कि वो सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि एक बेहतरीन एक्टर हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए उनके सबसे बेस्ट कैरेक्टर्स चुनकर लाए हैं.

बिट्टू शर्मा

साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में कदम रखा. पहली ही फिल्म में उन्होंने दिल्ली के देसी, मस्तमौला और बेफिक्र लड़के ‘बिट्टू शर्मा’ का ऐसा रोल किया कि, लोग उनके दीवाने हो गए. अनुष्का शर्मा के साथ उनकी जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की गई. शादी का बिजनेस, दोस्ती, प्यार और नोकझोंक से भरी इस कहानी में रणवीर ने साबित कर दिया था कि बॉलीवुड को नया स्टार मिलने वाला है.

अलाउद्दीन खिलजी

अगर रणवीर सिंह के सबसे यादगार कैरेक्टर्स की बात होगी तो ‘पद्मावत’ का ‘अलाउद्दीन खिलजी’ टॉप पर नजर आएगा. लंबे बाल, डरावनी मुस्कान, जंगली अंदाज और सत्ता की अंधी भूख, रणवीर ने इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि ऑडियन्स उनसे डरने लगी. फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी थे, लेकिन हर तरफ सिर्फ रणवीर के कैरेक्टर के बारे में ही बातें हुईं.

वीकेंड होगा फुल ऑन एंटरटेनिंग, OTT पर रिलीज हुईं ये नई फिल्में और वेब सीरीज; देखें आपकी वॉचलिस्ट में क्या है खास

मुराद अहमद

‘गली बॉय’ में रणवीर ने मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले ‘मुराद अहमद’ का किरदार निभाया. गरीबी, स्ट्रगल और बड़े सपनों के बीच पल रहे इस लड़के की कहानी ने हर यंगस्टर को इंस्पायर किया. फिल्म के गाने और रणवीर का रैपिंग अंदाज लोगों के दिलों में बस गया. इस कैरेक्टर ने दिखाया कि वो सिर्फ मसाला फिल्मों के हीरो नहीं, बल्कि इमोशनल रोल में भी जान डाल सकते हैं.

कपिल देव

फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने इंडियन क्रिकेट टीम के एक्स कैप्टन कपिल देव का रोल निभायाच सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि उनकी चाल, बोलने का अंदाज और बॉडी लैंग्वेज तक को रणवीर ने फॉलो किया. कबीर खान की इस स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए रणवीर ने कई महीनों तक तैयारी की थी.

रॉकी रंधावा

करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए. रंग-बिरंगे कपड़े, मजेदार डायलॉग और फुल ऑन पंजाबी स्वैग के पीछे एक बहुत ही इमोशनल इंसान छिपा था. रॉकी रंधावा का कैरेक्टर दिखाता है कि मर्दानगी सिर्फ ताकत दिखाने में नहीं, बल्कि रिश्तों की इज्जत करने में होती है. आलिया भट्ट के साथ उनकी केमिस्ट्री ने फिल्म को सुपरहिट बना दिया.

हमजा अली मज़ारी

रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ में हमजा अली मजारी बनकर लोगों का दिल जीत लिया. पिछले और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस फिल्म ने रणवीर को स्टार से सुपरस्टार बना दिया. वैसे भी, रणवीर सिंह की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वो किसी एक इमेज में बंधकर नहीं रहना चाहते.हर नई फिल्म में उनका नया चेहरा, नया अंदाज और नई एनर्जी दिखती है.

Diljit Dosanjh की ‘सतलुज’ रिलीज के 2 दिन बाद ही OTT से हुई गायब, जानिए क्या है पूरा मामला

Related Articles