Home Latest News & Updates हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

by Live India
ग्वालियर में स्कॉर्पियो- ऑटो की भीषण भिड़ंतः एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, 4 गंभीर

Gwalior Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित चार गंभीर घायल हो गए.

ग्वालियर दुर्घटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित चार गंभीर घायल हो गए.घटना सुबह करीब तीन बजे परशुराम चौराहे से आगे जैन मंदिर के पास हुई. सड़क जाम हो गया. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.सूचना पर पहुंची पुलि्स ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के एक ऑटो रिक्शा से टकरा जाने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो बच्चों सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गए.

टक्कर के बाद पेड़ से टकराया ऑटो

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले बस स्टैंड के पास एक वाहन को टक्कर मारी. जिसके बाद फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल (FRV) पर पुलिस ने पीछा किया. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि स्कॉर्पियो बहुत तेज गति में थी और उसने पहले बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की. पुलिस से बचने के लिए स्कॉर्पियो चालक ने तेज गति से वाहन को भगाना शुरू किया. इस दौरान चालक ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर से ऑटो सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया. जिससे ऑटो में सवार पांच लोगों की तुरंत मौत हो गई, जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. ऑटो रिक्शा में शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे नौ श्रद्धालु सवार थे.

स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार

मृतकों की पहचान इंद्रजीत शाक्य (55),उनकी पत्नी लीला (52), शुभम कश्यप (30), उनकी पत्नी शगुन (25), सभी स्थानीय निवासी और उनकी रिश्तेदार पिंकी कश्यप (60) के रूप में की गई, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली थीं. सभी एक ही परिवार के थे. पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान प्रीति (20), प्रियांश (5), आरव (6) और ऑटो चालक राजेश कुमार (28) के रूप में हुई है. ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक अमन शर्मा (26) को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अतुल कुमार सोनी ने कहा कि वाहन भी जब्त कर लिया गया है. अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या दुर्घटना के समय चालक शराब के नशे में था. परिवार के सदस्यों को नशे में गाड़ी चलाने का संदेह है. अधिकारी ने कहा कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मेडिकल जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः JK विधानसभा पहुंचा अमेरिका-ईरान युद्ध, NC-BJP विधायकों में हिंसक झड़प, देखें VIDEO

Related Articles