Home Latest News & Updates ‘हिंदुओं को बनानी होगी सेनाएं’

‘हिंदुओं को बनानी होगी सेनाएं’

by Live India
Yati Narsinghanand Saraswati (1)

Yati Narsinghanand Saraswati: डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि यदि हिंदुओं को अपना अस्तित्व बचाना है, तो उन्हें तालिबान और आईएसआईएस के पैटर्न पर अपनी सेना तैयार करनी होगी.

  • गुना विजय अहिरवार की रिपोर्ट

31 मार्च, 2026

डासना देवी मंदिर के महंत और हिंदुत्ववादी नेता महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक बार फिर अपने बयानों से नया विवाद खड़ा कर दिया है. गुना प्रवास के दौरान उन्होंने पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यदि हिंदुओं को अपना अस्तित्व बचाना है, तो उन्हें तालिबान और आईएसआईएस के पैटर्न पर अपनी सेना तैयार करनी होगी. इतना ही नहीं, उन्होंने संघ और बजरंग दल जैसे संगठनों पर तीखा कटाक्ष करते हुए इन्हें समलैंगिकों का संगठन करार दिया और कहा कि इनके भरोसे सनातन धर्म का बचना असंभव है.

‘हम किसी का समर्थन नहीं करते’

महामंडलेश्वर ने कहा कि जो समर्पण और कट्टरता इस्लाम के लिए तालिबान और आईएसआईएस दिखाते हैं, अगर वैसी ही सेना बनाने में कोई सक्षम है, तो वह उसका पूर्ण समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा, हम बाकी की फालतू सेनाओं का हम समर्थन नहीं करते हैं. बजरंग दल और संघ जैसे संगठनों के चक्कर में पड़े रहे, तो भविष्य में सनातनियों का कुछ भी बचने वाला नहीं है. हिंदू रक्षा सेना या हिंदू सुरक्षा सेना जैसे नाम केवल सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने और ड्रामा करने वाले संगठन हैं. वहीं महामंडलेश्वर द्वारा कहा कि ये नेताओं की चमचागिरी कर अपने चुनाव का रास्ता ढूंढते हैं उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर हिंदुओं को जिंदा रहना है, तो उन्हें आईएसआईएस जैसी कार्यप्रणाली अपनानी होगी, क्योंकि अब केवल बलिदानों से ही धर्म की रक्षा संभव है.

‘UGC को बताया लड़वाने वाला’

महंत ने यूजीसी और देश के कानूनों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत में कानून भेदभाव मिटाने के लिए नहीं, बल्कि हिंदुओं को हिंदुओं से लड़वाकर खत्म करने के लिए बनाए जाते हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसी सरकारों का विरोध करें जो सनातन के विरुद्ध काले कानून लाती हैं. वही केरल फाइल्स की तर्ज पर गुना में हुए दुष्कर्म के मामले पर उन्होंने कहा कि यह हमारी कमजोरी का नतीजा है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवतियां मुस्लिम युवकों से ज्यादा जिहादी हैं, इसलिए किसी भी हिंदू युवती को उनसे दोस्ती नहीं करनी चाहिए.

हिंदु धर्मगुरुओं की भी आलोचना की

नरसिंहानंद ने कहा कि भारत अगर विश्वगुरु बना भी, तो वह सनातन भारत नहीं बल्कि मुस्लिम भारत होगा. उन्होंने दावा किया कि जिस गति से जनसंख्या असंतुलन बढ़ रहा है, उससे हम समाप्त हो जाएंगे. उन्होंने हिंदू धर्मगुरुओं को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो गुरु भारत के विश्वगुरु बनने का दावा कर रहे हैं, वे असल में अपने अनुयायियों को मूर्ख बना रहे हैं. जब तक उनका पैसा बन रहा है, बना लें. उसके बाद देश छोडकर भाग जाएंगे और देश ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार ही नहीं है. देश तो समर्पण की मुद्रा है. केवल हमारे यहां मुठ्ठीभर लोग हुए हैं जिन्होंने लड़ाई लड़ी है. महाराणा प्रताप, छत्रसाल, शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह जी जैसे मुठ्ठी में गिनने लायक थे वर्ना यह देश तो 1400 साल से समर्पण के लिए तैयार बैठा है.

इजरायल का समर्थन किया

महामंडलेश्वर ने ईरान-इजरायल युद्ध पर चर्चा करते हुए कहा कि इजरायल आज मानवता के दुश्मनों से लड़ रहा है. 90 लाख इजरायली लोग दुनिया के 200 करोड़ जालिमों से जूझ रहे हैं, इसलिए हर मानवतावादी को इजरायल का साथ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि इजरायल के दुश्मन संपूर्ण मानवता के दुश्मन हैं. वे आज इजरायल से लड़ रहे हैं, कल हमसे लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें- सूरत में मीठी खाड़ी के पास एक घर में लगी भीषण आग, 4 महिलाएं समेत 5 की मौत; बचाव कार्य जारी

Related Articles