Home Lifestyle हीट स्ट्रोक से बचाएंगा गोंद कतीरा

हीट स्ट्रोक से बचाएंगा गोंद कतीरा

by Live India
हीट स्ट्रोक से बचाएंगा गोंद कतीरा

Gond Katira Benefits: गर्मी से बचने के लिए गोंद कतीरा बहुत ही फायदेमंद चीज है. यह आपको हीट स्ट्रोक से बचाता है और ठंडा रखता है. जानें आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

28 अप्रैल, 2026

इस समय हर जगह भीषण गर्मी का प्रकोप है. दिन में काम के लिए भी घर से बाहर निकलना मुश्किल है. चिलचिलाती हुई गर्मी में लोग हीट स्ट्रोक, थकान और कमजोरी के कारण बीमार पड़ रहे हैं. गर्मियों में कुछ खाने का मन नहीं करना और प्यास ज्यादा लगती है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने शरीर को सारे पोषक तत्व दें और ऐसी चीज खाएं, जो शरीर को ठंडा रखें और गोंद कतीरा यह काम करने के लिए बेस्ट है. गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसे खाना बहुत फायदेमंद होता है. चलिए जानते हैं आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके फायदे क्या हैं.

गोंद कतीरा के फायदे

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक पदार्थ है, जो शरीर को ठंडा रखने का काम करते हैं. यह कब्ज, एसिडिटी, कमजोरी और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है. यह प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है और वजन कम करने में भी मदद करता है. गर्मियों में यह शरीर को लू से बचाता है और हाइड्रेटेड रखता है. इतना ही नहीं रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा का रंग भी निखरता है.

इन 5 तरीकों से खाएं गोंद कतीरा

गोंद कतीरा का शरबत – गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा शरबत एक फायदेमंद ड्रिंक है. इसे बनाने के लिए, बस 2 चम्मच गोंद कतीरा रात भर पानी में भिगो दें. सुबह यह फूलकर जेली जैसा हो जाएगा. इसे ठंडे दूध या पानी में मिलाकर शरबत बना लें.

गर्मियों में आप गोंद कतीरा से फालूदा भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए, आपको फालूदा सेव, ठंडा दूध, गुलाब का शरबत और गोंद कतीरा मिलाकर फालूदा बनाना होगा. यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है बल्कि खाने में भी स्वादिष्ट होता है.

गोंद कतीरा लड्डू- गोंद कतीरा लड्डू भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसके लिए भीगे हुए गोंद कतीरा को सुखा लें और उसमें घी, सूखे मेवे और गुड़ मिलाकर लड्डू बना लें. रोज एक लड्डू खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है, कमजोरी दूर होती है. आप इसे एक बार बनाकर कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं.

दही के साथ गोंद कतीरा- गोंद कतीरा और दही का कॉम्बिनेशन भी बहुत अच्छा होता है. आप बस भीगे हुए गोंद कतीरा को दही में मिलाकर खाएं. चाहें तो इसमें थोड़ा शहद या चीनी भी मिला सकते हैं. इससे डाइजेशन बेहतर होता है और पेट ठंडा होता है.

गोंद कतीरा एक ऑल-राउंडर है. आप इसे घर पर बनी आइसक्रीम या किसी डेजर्ट में मिलाकर खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- सेहत का खजाना और किसानों के लिए वरदान, जानें भारत के किस राज्य को कहते हैं Amla का महाराज

Related Articles