Home News होलाष्टक के ये 8 दिन हैं बेहद अशुभ

होलाष्टक के ये 8 दिन हैं बेहद अशुभ

by Live India
होलाष्टक के ये 8 दिन हैं बेहद अशुभ

Holashtak Date: होली के पहले वाले आठ दिनों को अशुभ माना जाता है. इन दिनों को होलाष्टक कहा जाता है. यहां जानें होलाष्टक कब से शुरू होगा और इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए.

22 फरवरी, 2026

फाल्गुन का महीना सनातन धर्म में बेहद खास माना जाता है. फाल्गुन का महीना शुरू होते ही त्योहार भी शुरू हो जाते हैं. लेकिन फाल्गुन का पूरा महीना शुभ नहीं होता. दरअसल, होली के पहले वाले आठ दिनों को अशुभ माना जाता है. इन दिनों को होलाष्टक कहा जाता है. होलाष्टक के दौरान कोई भी शुभ काम करना वर्जित माना जाता है, क्योंकि इन दिनों वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है. कई लोग दिन देखें बिना ही कोई भी काम कर लेते हैं, जिससे उन्हें नुकसान होता है. इसलिए आप होलाष्टक से पहले ही अपने सारे काम निपटा लें. यहां जानें होलाष्टक के अशुभ दिन कब से शुरू होंगे.

होलाष्टक का धार्मिक महत्व

हम सभी को पता है कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पहले के आठ दिन अशुभ क्यों माने जाते हैं. दरअसल, होलिका ने भक्त प्रहलाद को अग्नि में लेकर बैठने से पहले भी कई यातनाएं दी थी. प्रहलाद को मिले उस कष्ट के कारण ही होली के पहले वाले आठ दिन होलाष्टक कहलाते हैं और अशुभ माने जाते हैं.

कब शुरू होगा होलाष्टक

इस साल होली 4 मार्च को मनाई जाएगी. उससे पहले 3 मार्च को होलिका दहन है. यानी 24 फरवरी से होलाष्टक के दिन शुरू हो जाएंगे. माना जाता है कि होलाष्टक से पहले सभी कामों को निपटा लेना चाहिए, वरना होलाष्टक के दौरान शुभ काम करने से घर में वास्तुदोष बढ़ता है. इसलिए आप भी 24 फरवरी से पहले अपने सभी शुभ काम निपटा लें या फिर होली तक का इंतजार करें. होली के बाद भी आप अपने काम कर सकते हैं. चलिए जानते हैं होलाष्टक के दिनों में कौन से काम नहीं करने चाहिए.

क्या न करें

नया घर बनाना

अगर आप नया घर बना रहे हैं, तो होलाष्टक से पहले उसे पूरा कर लें. होलाष्टक के आठ दिनों में कोई भी कंस्ट्रक्शन का काम अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इससे घर की शांति और ऊर्जा पर असर पड़ सकता है. इसलिए होलाष्टक शुरू होने से पहले सभी कंस्ट्रक्शन का काम पूरा कर लें.

शुभ और मांगलिक काम

अगर आप शादी, नामकरण, मुंडन, सगाई या गृहप्रवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसे भी होलाष्टक से पहले कर लें. होलाष्टक के दौरान शुभ और मांगलिक काम करना वर्जित माना जाता है. इस दौरान किए गए शुभ काम का मनचाहा फल नहीं मिलता है.

घर की सफाई

वास्तु के अनुसार, घर में खराब, टूटी या बेकार चीजें नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं. लोग अक्सर पुरानी चीजें इस उम्मीद में रखते हैं कि वे भविष्य में काम आएंगी, लेकिन यह गलत माना जाता है. इसलिए होलाष्टक से पहले घर की अच्छी तरह सफाई कर लें और फालतू सामान घर से हटा दें.

Related Articles