Home शिक्षा 10वीं क स्टूडेंट्स को इस तरह मिलेंगे नंबर

10वीं क स्टूडेंट्स को इस तरह मिलेंगे नंबर

by Live India
10वीं क स्टूडेंट्स को इस तरह मिलेंगे नंबर

8

CBSE Middle East Students: युद्ध के कारण CBSE ने मिडिल ईस्ट रीजन में क्लास 10 की परीक्षा कैंसिल कर दी थी. अब बोर्ड ने 10वीं के बच्चों का रिजल्ट तैयार करने के लिए एक डिटेल्ड असेसमेंट स्कीम की घोषणा की है.

20 मार्च, 2026

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का प्रभाव सिर्फ महंगाई पर ही नहीं बल्कि शिक्षा पर भी पड़ रहा है. युद्ध के कारण सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने मिडिल ईस्ट रीजन में क्लास 10 की परीक्षा कैंसिल कर दी थी, जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल था कि उन स्टूडेंट्स का रिजल्ट कैसे दिया जाएगा. अब सीबीएससी ने 10वीं के बच्चों का रिजल्ट तैयार करने के लिए एक डिटेल्ड असेसमेंट स्कीम की घोषणा की है. अधिकारियों के अनुसार, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में मौजूदा हालात की क्रिटिकल रिव्यू के बाद परीक्षाएं कैंसिल कर दी गईं. अब वहां के सीबीएससी स्टूडेंट्स को डिटेल्ड असेसमेंट के जरिए नंबर दिए जाएंगे.

पांच कैटेगरी में बंटे स्टूडेंट्स

CBSE एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज के अनुसार, 17 से 28 फरवरी तक होने वाली परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं. इस दौरान, मैथ्स, इंग्लिश और साइंस समेत छह एकेडमिक सब्जेक्ट पूरे किए गए. इसके अलावा, 16 लैंग्वेज पेपर और 22 स्किल सब्जेक्ट की परीक्षाएं भी आयोजित की गईं. वहीं 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने के बाद बच्ची हुई सभी परीक्षाएं कैंसिल कर दी गईं. बोर्ड ने स्टूडेंट्स को पांच कैटेगरी में बांटा है- वे स्टूडेंट्स जो सभी परीक्षाओं में शामिल हुए, वे स्टूडेंट्स जो चार परीक्षाओं में शामिल हुए, वे स्टूडेंट्स जो तीन परीक्षाओं में शामिल हुए, वे स्टूडेंट्स जो दो परीक्षाओं में शामिल हुए और कंपार्टमेंट कैटेगरी के तहत रजिस्टर्ड प्राइवेट स्टूडेंट्स.

ऐसे मिलेंगे मार्क्स

भारद्वाज ने कहा, “सभी एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के रिजल्ट एग्जाम में उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर घोषित किए जाएंगे. चार सब्जेक्ट में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के बेस्ट तीन सब्जेक्ट के मार्क्स का एवरेज निकालर उसके कैंसिल सब्जेक्ट में दिया जाएगा. इसी तरह जो बच्चे तीन सब्जेक्ट में शामिल हुए हैं, उनके सबसे अच्छे दो सब्जेक्ट में मिले मार्क्स के एवरेज के आधार पर कैंसिल किए गए सब्जेक्ट के मार्क्स दिए जाएंगे”

जल्दी आएगा रिजल्ट

एग्जामिनेशन कंट्रोलर ने बताया कि बहुत कम स्टूडेंट्स सिर्फ दो सब्जेक्ट में एग्जाम में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा, “उनके रिजल्ट में दोनों सब्जेक्ट के एवरेज के आधार पर, कैंसिल सब्जेक्ट के मार्क्स दिए जाएंगे.” इस तरह से सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ड तैयार होगा. मिडिल ईस्ट के स्टूडेंट्स के रिजल्ट बाकी स्टूडेंट्स के साथ घोषित किए जाएंगे. स्टूडेंट्स को पॉलिसी के मुताबिक दूसरे बोर्ड एग्जाम के जरिए अपनी परफॉर्मेंस सुधारने की इजाजत दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय में करवाना है बच्चे का एडमिशन? जल्द करें रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली लिस्ट

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles