Home Latest News & Updates 15 साल की बच्ची को चौथी मंजिल से फेंका, मौत

15 साल की बच्ची को चौथी मंजिल से फेंका, मौत

by Live India
Ghaziabad Teen Girl Murder

गाजियाबाद किशोर लड़की की हत्या: गाजियाबाद के भोवापुर गांव में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सनकी आशिक ने नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी. 15 साल की किशोरी को शाहनवाज नाम के युवक ने चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया. अधमरी हालत में लड़की को अस्पताल जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को हिरासत में ले लिया है. पीड़िता की मां मंजू की ओर से थाना कौशाम्बी पर दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, यह घटना बुधवार (15 जुलाई 2026) रात करीब 10:00 बजे की है.

दुकान गई थी लड़की

भोवापुर में पिछले 10 साल से सपरिवार किराये पर रह रहीं मंजू ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी रात के समय दुकान से दूध लेने के लिए घर से निकली थी. आरोप है कि पड़ोस में ही किराये पर रहने वाले शहनवाज उर्फ शानू (मूल निवासी: पूजा कॉलोनी, लोनी) ने लड़की को रास्ते में ही दबोच लिया. आरोपी ने कुछ दिन पहले भी किशोरी को थप्पड़ मारा था. बुधवार रात आरोपी उसे जबरन पकड़कर चौथी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में ले गया और वहां से सीधे नीचे सड़क पर फेंक दिया.

अस्पताल में तोड़ा दम

चीख-पुकार सुनकर परिजन और स्थानीय लोग तुरंत लहूलुहान हालत में लड़की को पास के मीनाक्षी अस्पताल ले गए. हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां कल बृहस्पतिवार उसकी मौत हो गई. कौशाम्बी पुलिस ने पीड़िता की मां की लिखित तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहनवाज उर्फ शानू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया है. शाहनवाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2) और धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. लेकिन किशोरी की मौत के बाद अब इसको हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है.

जांच जारी

इंदिरापुरम के एसीपी राजबली मौर्य की माने तो 15.07.2026 को रात्रि करीब 11:00 बजे थाना कौशाम्बी को जरिए 112 सूचना प्राप्त होती है कि भोवापुर गांव में चौथी मंजिल से गिरकर एक बच्ची को चोट लगी है. सूचना पर थाना फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचती है तथा उपचार हेतु बच्ची को जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया जाता है, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. परिवारजनों द्वारा हत्या की पूरा जानकारी दी गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. संपूर्ण घटनाक्रम में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है.

पहले सिर काटा फिर हाथ-पैर, हत्या का वीडियो रिकॉर्ड किया, ठाणे में कातिल भाइयों ने शख्स को हैवानों की तरह मारा

Related Articles