Home News 18वें दिन 1000 करोड़ पार कलेक्शन

18वें दिन 1000 करोड़ पार कलेक्शन

by Live India
Dhurandhar 2 BO Collection

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने रिलीज के 18वें दिन एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. यह फिल्म 1,000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और ऐसा करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

6 अप्रैल, 2026

धुरंधर 2 का तूफान अभी भी जारी है. फिल्म लगातर बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. रिलीज के 18वें दिन बाद भी, फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज कम हुआ, बल्कि इसने 18वें एक नया खिताब अपने नाम कर लिया है. रणवीर सिंह की यह फिल्म अब ₹1,000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और ऐसा करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. फिल्म की सफलता ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि अब यह पुष्पा 2 और बाहुबली 2 जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पछाड़ सकती है.

तीसरे संडे को पार किए 1000 करोड़

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री तक में धमाल मचा दिया है. शानदार स्टारकास्ट और दमदार स्टोरी के साथ बनी धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सफलता हासिल की है जो हाल के दिनों में कम ही देखने को मिली है खास बात यह है कि यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसने अपने सस्पेंस और जबरदस्त एक्शन सीन्स से दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा है. रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म ने अपने 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को लगभग ₹34.44 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन ₹1,013.77 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इसका टोटल  वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,605.74 करोड़ हो गया है.

बाहुबली को पछाड़ने में कुछ कदम दूर

धुरंधर 2 अभी भी बाहुबली 2: द कंक्लूजन से थोड़ा पीछे है. एस.एस. राजामौली की उस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने टोटल ₹1,030 करोड़ की कमाई की थी, जबकि धुरंधर 2 अभी ₹1,013 करोड़ के आंकड़े पर खड़ी है. इसका मतलब यह है कि बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए, फिल्म को लगभग ₹17 करोड़ और कमाने होंगे. फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए लगता है कि एक या दो दिनों में धुरंधर 2 यह रिकॉर्ड भी तोड़ देगी.

बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी

हालांकि तीसरे हफ्ते के आखिर में फिल्म की रफ्तार में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन रविवार को इसने जबरदस्त वापसी की और शुक्रवार और शनिवार के मुकाबले ज़्यादा कमाई की. यह शानदार वापसी दिखाती है कि फिल्म को लेकर लोगों का जोश अभी बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है. बता दें ‘धुरंधर 2’ में संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने भी मेन रोल किए हैं, जिन्होंने मिलकर इस फिल्म की सक्सेस में योगदान दिया है. धुरंधर 2 आगे और भी कई खिताब अपने नाम कर सकती है.

यह भी पढ़ें- Ramayana के ‘लक्ष्मण’ को पसंद नहीं Ranbir Kapoor वाले ‘राम’, एक्टिंग तो ठीक, पर मिसिंग है वो वाली बात!

Related Articles