Home News 6 Blouse Sleeve Designs देंगे साड़ी लुक को स्टाइलिश ट्विस्ट

6 Blouse Sleeve Designs देंगे साड़ी लुक को स्टाइलिश ट्विस्ट

by Live India
6 Blouse Sleeve Designs देंगे साड़ी लुक को स्टाइलिश ट्विस्ट

ब्लाउज आस्तीन डिजाइन: साड़ी हो या लहंगा, खूबसूरत ब्लाउज आपके पूरे एथनिक लुक को खास बना देता है. लेकिन सिर्फ नेक डिज़ाइन या फैब्रिक ही नहीं, ब्लाउज की स्लीव डिज़ाइन भी आपके लुक को परफेक्ट बना सकता है. आजकल फैशन वर्ल्ड में ऐसे कई ट्रेंडी स्लीव पैटर्न हैं, जो सिंपल साड़ी को भी डिजाइनर लुक दे देते हैं. अगर आप शादी, त्योहार, पार्टी या किसी खास मौके के लिए नया ब्लाउज सिलवाने की सोच रही हैं, तो इन लेटेस्ट स्लीव डिज़ाइन्स पर एक नज़र जरूर डाल लें.

पफ स्लीव्स

पफ स्लीव्स का ट्रेंड एक बार फिर फैशन में लौट आया है. इस तरह की स्लीव्स आपके लुक को रॉयल और एलिगेंट बना देती हैं. सिल्क, ऑर्गेंजा और बनारसी साड़ियों के साथ ये इस तरह के ब्लाउज बहुत खूबसूरत लगते हैं.

बेल स्लीव्स

अगर आप कुछ हटकर और स्टाइलिश पहनना पसंद करती हैं, तो बेल स्लीव्स बढ़िया ऑप्शन हैं. ये स्लीव्स आउटफिट में फ्लोई और ग्रेसफुल लुक एड करती हैं. जॉर्जेट, शिफॉन और नेट साड़ियों के साथ इस तरह के ब्लाउज खूब अच्छे लगते हैं.

शीयर नेट स्लीव्स

नेट या शीयर फैब्रिक वाली स्लीव्स इन दिनों काफी पसंद की जा रही हैं. लाइट कढ़ाई, सीक्विन या पर्ल वर्क के साथ ये स्लीव्स ब्लाउज को मॉडर्न और क्लासी टच देती हैं. अगर आप हैवी ब्लाउज नहीं पहनना चाहतीं, तो ये डिज़ाइन परफेक्ट है.

क्या है Indo Futurism? जब मॉडर्न फैशन से मिलती है भारतीय विरासत, तब क्रिएट होता है स्टाइल का नया मैजिक

रफल स्लीव्स

रफल स्लीव्स आपके एथनिक लुक में सॉफ्ट और फेमिनिन चार्म एड करती हैं. हल्की-हल्की लेयर्स वाली ये स्लीव्स सिंपल ब्लाउज को भी स्टाइलिश बना देती हैं. प्री-वेडिंग फंक्शन, मेहंदी या हल्दी जैसे सेलिब्रेशन के लिए इस तरह का लुक परफेक्ट रहता है.

कोल्ड शोल्डर स्लीव्स

ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो कोल्ड शोल्डर स्लीव्स जरूर ट्राई करें. इस तरह के ब्लाउज को आप प्लेन साड़ी, रफल साड़ी या लाइटवेट लहंगे के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं.

एल्बो लेंथ

अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो कोहनी तक लंबी स्लीव्स हमेशा फैशन में रहती हैं. इस तरह के ब्लाउज आपके साड़ी लुक को रिच और रॉयल बना देते हैं. इस तरह के डिज़ाइन शादी और त्योहारों के लिए सबसे ज्यादा डिमांड में रहते हैं.

मुगल दरबार से फैशन रैंप तक, आखिर कैसे Aari Embroidery बनी शाही विरासत से ग्लोबल फैशन का सबसे बड़ा ट्रेंड?

Related Articles