Home News फाल्गुन में आ रहे ये 11 त्योहार

फाल्गुन में आ रहे ये 11 त्योहार

by Live India
फाल्गुन में आ रहे ये 11 त्योहार

Falgun Festival List: फाल्गुन मास 2 फरवरी से शुरू हो रहा है और 3 मार्च को खत्म होगा. चलिए जानते हैं इस महीने की खास तारीखें कौन सी हैं.

28 जनवरी, 2026

हिंदू धर्म में हर महीने को बहुत खास माना गया है. इसी तरह फाल्गुन मास का भी अपना धार्मिक महत्व है. पांचांग के अनुसार, फाल्गुन मास साल का आखिरी और बारहवां महीना है. फाल्गुन का महीना होली के लिए जाना जाता है, लेकिन इसमें कई त्योहार आते हैं. इस महीने में भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. फाल्गुन मास 2 फरवरी से शुरू हो रहा है और 3 मार्च को खत्म होगा. चलिए जानते हैं इस महीने की खास तारीखें कौन सी हैं.

देखें पूरी लिस्ट

  • 02 फरवरी- फाल्गुन माह का शुभारंभ
  • 07 फरवरी- यशोदा जयंती
  • 09 फरवरी- जानकी जयंती
  • 13 फरवरी- विजया एकादशी
  • 15 फरवरी- महाशिवरात्रि
  • 17 फरवरी- फाल्गुन अमावस्या
  • 19 फरवरी- फुलेरा दूज
  • 24 फरवरी- होलाष्टक
  • 27 फरवरी- आमलकी एकादशी
  • 03 मार्च- होलिका दहन
  • 04 मार्च- होली (धुलेंडी)

फाल्गुन मास का महत्व

हिंदू धर्म में फाल्गुन महीने का खास महत्व है क्योंकि यह साल का बारहवां और आखिरी महीना होता है। इस महीने में सर्दी खत्म होती है और बसंत पूरी तरह से आ जाता है, जिससे मन में नई ऊर्जा भर जाती है. फाल्गुन महीने में किए गए दान और पूर्वजों को दिए गए तर्पण बहुत फलदायी माने जाते हैं. यह महीना दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. ऐसा भी माना जाता है कि चंद्रमा का जन्म इसी महीने में हुआ था, इसलिए इस दौरान मानसिक शांति के लिए चंद्रमा की खास पूजा की जाती है.

भगवान विष्णु और शिव की होती है पूजा

विजया एकादशी और आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. वहीं फाल्गुन मास के पूरे महीने में भगवान कृष्ण को गुलाल-अबीर और फूल अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं. अगर कोई पूरे महीने ऐसा नहीं कर सकता तो फुलेरा दूज और होली के दिन भगवान कृष्ण को गुलाल अर्पति करना चाहिए. इसके अलावा महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन भगवान शिव और शक्ति को मिलन हुआ था.

Related Articles