5
Budget 2026: वित्त मंत्री ने पूर्वोत्तर में बेतहर ट्रांसपोर्टेशन को बेहतर करने का फैसला किया है. इसके अलावा पांच राज्यों में टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने का भी प्रस्ताव दिया है.
बजट 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां बजट पेश किया. इस बजट के माध्यम से केंद्र ने पूर्वोत्तर भारत में ट्रांसपोर्टेशन को बेहतर करने का फैसला किया है. सीतारमण ने मिशन पूर्वोदय के तहत बुनियादी ढांचे, पर्यटन, उद्योग और ग्रीन ट्रांसपोर्ट का ढांचा मजबूत करने के लिए प्रस्ताव दिया. इसके अलावा सरकार ने रविवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक अच्छी कनेक्टिविटी वाले नोड के साथ ‘ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ बनाया जाएगा. साथ ही पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में टूरिज्म डेस्टिनेशन बनवाने का एलान किया.
4 हजार ई-बसों का दिया गया प्रस्ताव
निर्मला सीतारमण ने 6 उत्तर-पूर्व राज्यों अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बौद्ध सर्किट के विकास के लिए एक योजना शुरू करने का फैसला किया है. सीतारमण ने कहा कि मैं दुर्गापुर में एक अच्छी तरह से जुड़े नोट के साथ ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास, पांच पूर्वोदय राज्यों में 5 टूरिज्म डेस्टिनेशन और 4 हजार ई-बसों की व्यवस्था का प्रस्ताव रखती हूं. वहीं, मोदी सरकार 3.0 के 100 दिन पूरे होने पर सितंबर 2024 में यह घोषणा की गई थी कि एक समृद्ध भारत के लिए एक मजबूत नींव बनाने के लिए विकसित भारत 2024 विजन के तहत कई पहलें शुरू की गईं.
बौद्ध स्थलों पर दिया जोर
इसके अलावा भारत के पूर्वी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से पुरवोदय पहल शामिल थी, जिसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश शामिल हैं. इन क्षेत्रों का विकास मानव संसाधन विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और आर्थिक अवसरों पर ध्यान केंद्रित है. साथ ही वित्त मंत्री ने अपने भाषण में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बौद्ध स्थलों पर जोर दिया, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि थेरवाद और महायान या वज्रयान बौद्ध परंपराओं का सभ्यता का संगम है. उन्होंने बताया कि यहां पर तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं को भी शामिल किया जाएगा, जिनमें उत्तर-पूर्वी राज्यों में से कई ऐतिहासिक मठ और अन्य बौद्ध स्थल हैं.
यह भी पढ़ें- Budget 2026: मार्केट में क्या हुआ सस्ता और क्या मंहगा; यहां पर जानें बजट का असर
