15
Indo Western Outfit: आज हम आपको कुछ बहुत ही खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न ड्रेसस दिखाने वाले हैं, जिसे पहनकर आप किसी हिरोइन से कम नहीं दिखेंगी.
20 फरवरी, 2026
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. शादी में लड़कियों के लिए सबसे बड़ा और जरूरी टास्क होता है आउटफिट सिलेक्ट करना. एक अच्छा आउटफिट आपको शादी में मेन कैरेक्टर वाइब देता है, इसलिए बहुत जरूरी है कि आप कुछ हटके और स्टाइलिश पहनें, खासकर अगर आप दुल्हे या दुल्हन की बहन हैं तो. शादी में पहनने के लिए लहंगा और साड़ी बहुत कॉमन हो गया है, इसलिए आज हम आपको कुछ बहुत ही खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न ड्रेसस दिखाने वाले हैं, जिसे पहनकर आप किसी हिरोइन से कम नहीं दिखेंगी और पूरी शादी में सभी की नजरें आप पर होंगी.
शरारा क्रॉप टॉप

फ्लेयर पैंट्स आजकल ट्रेंड में हैं. आप इसे ट्रेडिशनल टच देकर शादी में पहन सकती हैं. यह आउटफिट एस्थेटिक लुक के लिए बेस्ट है. आप सीक्वेंस वर्क वाले फैबरिक का शरार क्रॉप टॉप सेट पहनें और इसे श्रग के साथ कम्पलीट करें. आप चाहे तो श्रग की जगह फुल स्लीव टॉप भी पहन सकती हैं. दोनों ही स्टाइल बहुत अट्रैक्टिव लग रहे हैं.
श्रग के साथ ड्रेप्ड स्कर्ट

प्लेटड स्कर्ट और डिजाइनर ब्लाउज इंस्टैंट हिरोइन वाला लुक देते हैं. आप श्रग के साथ या इसके बिना इसे स्टाइल कर सकती हैं. कर्ल हेयर और सॉफ्ट मेकअप के साथ आप शादी में शाइन करने के लिए रेडी हो जाएंगी. इस ड्रेस के साथ सुंदर क्लच लेना न भूलें.
जलपरी गाउन

अगर आफ हॉलीवुड लवर हैं तो यह मरमेड गाउन आपको बहुत पसंद आएगा. इसका मरमेड डिजाइन आपके फीचर्स को एन्हांस करेगा और फुल स्लीव्स से रॉयल टच मिलेगा. आप चाहें तो इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज भी पहन सकती हैं. फोटो में दिखाए गए तीनों डिजाइन बहुत सुंदर हैं.
कोर्सेट गाउन

मेन कैरेक्टर वाइब के लिए यह कॉर्सेट ड्रेस सबसे बेस्ट हैं. यह ड्रेस इतनी प्यारी है कि आप इसमें प्रिंसेस जैसा फील करेंगी. लैवेंडर कलर और इसकी डिटेलिंग इसे क्लासी और रिच आउटफिट बनाते हैं. यकीन मानिए इस ड्रेस की तारीफ सभी करने वाले हैं और आपकी फोटोज भी शानदार आएंगी.
शरारा साड़ी

अगर आप साड़ी लवर हैं तो यह ड्रेस आपके लिए बेस्ट है. यह साड़ी ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच का मिक्सचर है. एक फ्लेयर्ड शरारा, स्लीवलेस ब्लाउज और प्री ड्रेप पल्लू मिलकर कमाल का आउटफिट क्रिएट करते हैं. रेड कलर में यह शादी के लिए परफेक्ट है. आप चाहे तो किसी भी कलर की ड्रेस ले सकती हैं.
