Home Latest News & Updates Iran-Israel War :PM नेतन्याहू ने फिर कही डरावनी बात!

Iran-Israel War :PM नेतन्याहू ने फिर कही डरावनी बात!

by Live India
Iran-Israel War :PM नेतन्याहू ने फिर कही डरावनी बात!

Iran-Israel War : खामेनेई की मौत के बाद ईरान और इजराइल के बीच की जंग अब अपने अलग लेवल पर पहुंच गई है. IRGC ने कसम खाई है कि वह अपने उम्माह का बदला जरूर लेगा. इसी बीच बेंजामिन ने भी बड़ा संदेश दिया है.

ईरान-इज़राइल युद्ध: ईरान और इजराइल के बीच जंग ने मिडिल ईस्ट को टेंशन में डाल दिया है. साथ ही अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने साफ कर दिया है कि वह इस जुल्म की सजा जरूर देगा और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला तेज करेगा. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है वह ऐसा नहीं करेंगे और अगर करते हैं तो वह युद्ध का सबसे भयंकर रूप देखेंगे. इसी बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम आतंकवादी शासन के हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे. हम ईरान के बहादुर लोगों के लिए जुल्म की जंजीरों से आजाद होने के लिए हालात बनाएंगे.

ईरानियों तुम्हारा वक्त आ गया : नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मैं एक बार फिर से कहा रहा हूं कि ओ ईरान के नागरिकों इस मौके को कतई भी हाथ से मत जाने दो. यह एक ऐसा मौका है जब कई पीढ़ियों के बाद एक बार आता है. उन्होंने आगे कहा कि खाली मत बैठो, क्योंकि तुम्हारा पल जल्द ही आएगा. साथ ही वह पल जब तुम्हें सड़कों पर उतरना होगा, लाखों की संख्या में सड़कों पर आना होगा ताकि काम पूरा हो सके, उस आतंक के शासन को उखाड़ फेंका जा सके जिसने तुम्हारी ज़िंदगी को कड़वा बना दिया है. ये हमारा वादा है कि तुम्हारी तकलीफ और कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी. जिस मदद का तुम्हें इंतज़ार था, वह अब आ गई है और अब एक ऐतिहासिक मिशन के लिए एकजुट होने का समय आ गया है. नेतन्याहू ने कहा कि ओ ईरान के नागरिकों, फ़ारसियों, कुर्दों, अज़ेरियों, अहवाज़ियों और बलूचियों अब समय आ गया है कि तुम अपनी ताकतों को एकजुट करके शासन को उखाड़ फेंको और अपना भविष्य सुरक्षित करो.

IRGC ने खाई बदला लेने की कसम

अमेरिका और इजराइल ने आधी रात के बाद ही ईरान पर हमला किया और खामेनेई की बैठक के बारे में पता करके मिसाइल से हमला कर दिया. अब ईरान की IRGC ने कसम खाई है कि जब तक वह अपने सुप्रीम लीडर की मौत का बदला नहीं लेगा तब तक शांत नहीं बैठेगा. साथ ही वादा भी किया है कि यह जवाबी कार्रवाई अमेरिका और इजराइल के खिलाफ इतिहास की सबसे भीषण हमला होगा.

IRGC ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम पेज पर जारी अपने एक बयान कहा है कि उम्माह के इमाम के हत्यारों को कड़ी, निर्णायक और दर्दनाक सजा देने के लिए ईरानी राष्ट्र का प्रतिशोध उन्हें नहीं छोड़ेगा. ईरान सेना ने अपने जवाबी हमले को खत्म-ए-तूफान नाम दिया है.

Related Articles