Home Lifestyle पुरानी कॉटन साड़ी से बनाएं ये ड्रेसस

पुरानी कॉटन साड़ी से बनाएं ये ड्रेसस

by Live India
पुरानी कॉटन साड़ी से बनाएं ये ड्रेसस

6

Cotton Saree Dresses: आप घर में पड़ी पुरानी कॉटन साड़ियों से कुछ डिजाइनर ड्रेसस बना सकते हैं. समर्स के लिए यह ड्रेसस कम्फर्टेबल और स्टाइलिश दोनों है.

3 मार्च, 2026

हम सभी के घर में पुरानी कॉटन की साड़ियां जरूर होती हैं, जिन्हें एक या दो बार पहनने के बाद पहनने का मन नहीं करता. आज हम आपको इनका री-यूज करने का एस स्टाइलिश आइडिया देंगे. आप घर में पड़ी पुरानी कॉटन साड़ियों से कुछ डिजाइनर ड्रेसस बना सकते हैं. गर्मियों में कॉटन ड्रेसस सबसे कम्फर्टेबल होते हैं, इसलिए समर्स में यह ड्रेसस आपको जरूर बनवानी चाहिए. यह लाइट वेट होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखते हैं. यह डिजाइन काफी हटके हैं. सभी आपकी तारीफ जरूर करेंगे.

मिडी ड्रेस

व्हाइट कलर सभी पर खिलता है. अगर आपके पास व्हाइट कलर की साड़ी है, तो उसे जरूर इस डिजाइन में सिलवाएं. यह आप पर बहुत खिलेगा. इस ड्रेस को आप हील्स या शूज के साथ कैरी करें. आप किसी कलर की सड़ी को इन डिजाइनों में सिलवा सकते हैं.

मैक्सी ड्रेस

कुछ हटकर ट्राई करने का मन है तो यह दो डिजाइन आपको जरूर बनवाने चाहिए. मिडी ड्रेसस लड़कियों को बहुत पसंद आती हैं और उनपर बहुत संदर भी लगती हैं. पहली फोटो में दिखाया गया डिजाइन बहुत कूल है, क्योंकि इसमें पूरी ड्रेस में बटन दिए गए हैं. वहीं दूसरी फोटो का डिजाइन भी एस्थेटिक लग रहा है.

शॉर्ट ड्रेस

शॉर्ट ड्रेसस की शौकीन और कॉलेज गोइंग लड़कियों के लिए यह ड्रेस परफेक्ट है. यह डिजाइनर, शॉर्ट और कूल है. इसके साथ शूज सबसे बेस्ट लगेंगे. यह ड्रेस कैजुअल आउटिंग और शॉपिंग पर जाने के लिए भी बेस्ट है. सबसे अच्छी चीज है कि इसमें आपको पॉकेट भी दी गई है. पुरानी साड़ी का इस तरह से स्टाइलिश यूज करना बेस्ट है.

फ्रॉक

अगर आपको कूल नहीं, क्यूट ड्रेसस पसंद हैं तो इस तरह की फ्रॉक आपको बहुत पसंद आएगी. यह फ्रॉक इतनी सुंदर है कि किसी को पता ही नहीं चलेगा कि यह पुरानी साड़ी से बनी है. मिनिमल ज्वैलरी और प्यारा पर्स लेकर आप अपना लुक और निखार सकती हैं.

मिडी

इन दोनों ड्रेसस के नेक डिजाइन बहुत सुंदर लग रहे हैं. कम्फर्ट और स्टाइल का यह कॉम्बिनेशन समर्स के लिए बेस्ट है. इसके साथ कोलापुरी चप्पल या फ्लैट्स कैरी करें. ध्यान रहे कि साड़ी के पैटर्न के हिसाब से ही ड्रेस का डिजाइन चुनें. साड़ी बहुत लंबी होती है, इसलिए आप एक से ज्यादा ड्रेसस भी बनवा सकते हैं और अपने फ्रेंड्स के साथ मैच कर सकते हैं.

Related Articles