Home News इस दिन रिलीज होगी अलिया-शरवरी की फिल्म

इस दिन रिलीज होगी अलिया-शरवरी की फिल्म

by Live India
इस दिन रिलीज होगी अलिया-शरवरी की फिल्म

Alpha Release Date: यशराज फिल्म्स ने स्पाई यूनिवर्स मूवी “अल्फा” की रिलीज डेट को खुलासा कर दिया है. इसके साथ ही आलिया का पहला लुक भी सामने आया है.

9 मार्च, 2026

यशराज फिल्म्स ने अपनी अगली स्पाई यूनिवर्स मूवी “अल्फा” की रिलीज डेट को खुलासा कर दिया है. इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की रिलीज को को कई बार किसी न किसी वजह से टाला जा रहा है, लेकिन फाइनली अब इसकी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है. यशराज फिल्म्स के पोस्ट के मुताबिक, फिल्म10 जुलाई को थिएटर में रिलीज होगी. पहली फीमेल-लीड YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म के तौर पर बताई जा रही इस मूवी को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले बैनर की नेटफ्लिक्स सीरीज “द रेलवे मेन” को डायरेक्ट किया था.

अल्फा 10.07.2026

YRF ने मूवी के ऑफिशियल पोस्टर के साथ एक्स पर पोस्ट किया, जिसका कैप्शन है “#ALPHA 10.07.2026.” इसी कैप्शन के साथ आलिया भट्ट ने भीर फिल्म के पोस्टर को इंंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. पोस्टर में आलिया का फर्स्ट लुक भी दिखाया गया है, लेकिन वह पोस्टर के पीछे छुप गया है, जिससे दर्शकों में एक्साइटमेंट पैदा हो. बता दें, “अल्फा” पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी, जिसे बाद में 17 अप्रैल को कर दिया गया और अब आखिरकार इसे जुलाई में रिलीज किया जाएगा.

YRF स्पाई यूनिवर्स में शामिल होगी फिल्म

इस मूवी में एक्टर स्पाई फ्रेंचाइजी में शामिल होंगे, जिसके पास पहले से ही शाहरुख खान की “पठान”, सलमान खान की “टाइगर” और ऋतिक रोशन की “वॉर” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं. YRF स्पाई यूनिवर्स 2012 में सलमान और कैटरीना कैफ की “एक था टाइगर” के साथ लॉन्च हुआ था. इसकी सफलता के बाद इसके दो सीक्वल बने “टाइगर ज़िंदा है” (2017) और “टाइगर 3” (2023). ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की “वॉर” 2019 में रिलीज हुई, जिसके बाद 2023 में शाहरुख और दीपिका पादुकोण स्टारर “पठान” आई. इस फ्रैंचाइज़ी की सबसे नई एंट्री 2025 की “वॉर 2” थी, जिसमें ऋतिक और NTR जूनियर थे. अल्फा” के अलावा, स्टूडियो कथित तौर पर स्पाई यूनिवर्स में दो और फिल्म बना रहा है – शाहरुख के साथ “पठान 2”, और सलमान और शाहरुख अभिनीत “टाइगर बनाम पठान”.

फिल्म की स्टारकास्ट

आज, YRF ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली फीमेल लीड जासूसी फिल्म, “अल्फा” की रिलीज़ डेट और इसके स्टार कास्ट के नाम शेयर किए. इस एक्शन फिल्म में आलिया भट्ट, अनिल कपूर, शरवरी वाघ और बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे यानी पूरी स्टारकास्ट शानदार है. फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में “अल्फा” का टीजर दिखाया गया था. सीन में, बॉबी देओल का रोल किया हुआ एक रहस्यमयी आदमी एक छोटी लड़की के साथ दिखाया गया था, जिसे वह “अल्फा” नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम में शामिल करता है और उसकी बांह पर ग्रीक लेटर अल्फा का टैटू बनाकर उसकी शुरुआत को मार्क करता है.” फैंस को इस फिल्म को बेसब्री से इंतजार है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2 दिन में 2 लाख से ज्यादा एडवांस टिकट बुक, इस फिल्म को पीछे छोड़ा

Related Articles