Home Lifestyle Sara Tendulkar Traditional Outfits: सारा से लें इंस्पिरेशन

Sara Tendulkar Traditional Outfits: सारा से लें इंस्पिरेशन

by Live India
Sara Tendulkar Traditional Outfits: सारा से लें इंस्पिरेशन

Sara Tendulkar Traditional Outfits: अगर आप भी अपने ट्रेडिशनल लुक में क्लासी और रॉयल दिखना चाहती हैं तो आपको सारा तेंदुलकर से इंस्पिरेशन जरूर लेनी चाहिए.

9 मार्च, 2026

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को देखकर हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना हो जाता है. वह अपने हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं, लेकिन ट्रेडिशनल आउटफिट में तो वो बिल्कुल राजकुमारी जैसी दिखती हैं. अगर आप भी अपने ट्रेडिशनल लुक में क्लासी और रॉयल दिखना चाहती हैं तो आपको सारा तेंदुलकर से इंस्पिरेशन जरूर लेनी चाहिए. वैसे भी इस समय शादी सीजन चल रहा है, तो यह स्टाइलिंग टिप्स आपके काम आएंगी. सूट से लेकर साड़ी तक, यहां आपको हर ट्रेडिशनल आउटफिट के लिए स्टाइलिंग टिप्स मिलेंगी.

साड़ी

सारा तेंदुलकर साड़ी

सारा ने यह पिंक कलर की कढ़ाई वाली साड़ी अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहनी थी. कढ़ाई वाली साड़ी लोग आउटडेटड समझते हैं, लेकिन जरा देखिए सारा की साड़ी कितनी खूबसूरत. उनका हार पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है. यह हार उनके पूरे लुक का स्टेटमंट पीस बन गया है और उनके झालर वाले झुमके तो बिल्कुल रॉयल लग रहे हैं.

लहंगा

सारा की यह फोटोज देखकर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकता. वाइब्रेंट की जगह आजकल न्यूड कलर ट्रेंड कर रहा है. आप भी अपने घर की शादी के लिए इस तरह का न्यूड कलर का लहंगा पहनें. याद रखें अपने लुक के साथ एक स्टेटमेंट पीस जरूर कैरी करें. वह आपका हेयरस्टाइल भी हो सकता है एक सुंदर क्लच भी. लहंगे के साथ चोटी और जूड़ा बहुत सुंदर लगता है.

साड़ी

घर के छोटे मोटे फंक्शन के लिए सारा जैसी लाइटवेट ऑरगैंजा साड़ी बेस्ट रहेगी. इसके साथ मिनिमल मेकअप करें और लाइटवेट ज्वैलरी कैरी करें. वहीं ऑफिस पार्टी या बैचरेट जैसी पार्टीज के लिए स्लीवलेस ब्लैक साड़ी परफेक्ट होगी. आजकल रेडी टू वेयर साड़ी भी ट्रेंड में है, जो स्लीक और मॉडर्न लुक देती है. आप वह भी ट्राई कर सकती हैं. हेयरस्टाइल के लिए बालों को खुला रखें.ट

रफल साड़ी

अगर आपको शादी या पार्टी में सबसे हटके दिखना है तो आप रफल साड़ी जरूर ट्राई करें. रफल साड़ी बहुत ही प्यारी, यूनीक और मॉडर्न लगती है. अगर आप इस तरह की रफल साड़ी पहनेंगी तो यकीन मानिए सभी की नजरें आप पर ही टिकी होंगी. इसके साथ लूज पोनीटेल बहुत सुंदर लगेगी या आप चाहे तो चोटी भी बना सकती हैं.

शरारा टॉप

सारा तेंदुलकर की यह शरारा ड्रेस भी बहुत यूनीक लग रही है. उनका शरारा का फ्लेयर बहुत ही शानदार है. आप मॉडर्न लुक के लिए इसके साथ क्रॉप टॉप पहन सकती हैं या ट्रेडिशनल लुक के लिए सूट पहन सकती हैं. इस ड्रेस में आपका फ्लेयर्ड शरारा स्टेटमेंट है. आप हेयरस्टाइल के लिए साइड पार्टिशन कर सकती हैं और हेवी झुमके पहन सकती हैं.

Related Articles