Home Latest News & Updates Share Market ने मारी पलटी, Sensex-Nifty की जबरदस्त उछाल

Share Market ने मारी पलटी, Sensex-Nifty की जबरदस्त उछाल

by Live India
सोमवार का गम मंगलवार को खत्म, Share Market ने मारी पलटी, Sensex-Nifty की जबरदस्त उछाल

Share Market: पिछले हफ्ते शेयर मार्केट की चाल ने इन्वेस्टर्स की नींद उड़ा दी थी. हालांकि, हफ्ते का दूसरा दिन यानी मंगलवार को दलाल स्ट्रीट पर रौनक वापस लौटी है.

10 मार्च, 2026

पिछले दिनों शेयर बाजार में जो हाहाकार मचा हुआ था, उस पर मंगलवार की सुबह राहत लेकर आई. अगर आप मार्केट में सोमवार की गिरावट देखकर अपना पोर्टफोलियो बंद करके बैठ गए थे, तो अब मुस्कुराने का टाइम आ गया है. दरअसल, इंडियन शेयर मार्केट के दोनों बड़े इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी, मंगलवार को जबरदस्त जोश के साथ खुले. इसके बाद इन्वेस्टर्स के चेहरे पर रौनक वापस लौट आई.

हरियाली की वजह

शेयर बाजार की इस शानदार रिकवरी के पीछे सबसे बड़ा हाथ क्रूड ऑयल की कीमतों में आई भारी गिरावट का है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमतें जो कल तक आसमान छू रही थीं, उनमें करीब 5 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई. ये गिरावट तब आई जब अमेरिका की तरफ से ऐसे हिंट मिले कि ईरान-इजरायल में चल रहा तनाव जल्द ही खत्म हो सकता है. जैसे ही तेल की कीमतें 120 डॉलर के करीब से गिरकर 90 डॉलर के आसपास आईं, दुनिया भर की मार्केट ने चैन की सांस ली. इसका सीधा असर दलाल स्ट्रीट पर भी दिखा.

सेंसेक्स-निफ्टी का जलवा

मंगलवार को जैसे ही शेयर मार्केट की घंटी बजी, सेंसेक्स ने करीब 810 अंकों की छलांग लगाकर 78,375 के लेवल छू लिया. वहीं, निफ्टी भी पीछे नहीं रहा और 252 अंकों की बढ़त के साथ 24,280 के पार निकल गया. ये उन इन्वेस्टर्स के लिए बड़ी राहत की बात है जिन्होंने सोमवार को बाजार को ताश के पत्तों की तरह ढहते देखा था. इसके अलावा सोमवार को फॉरेन इन्वेस्टर्स यानी FIIs ने भले ही बाजार से पैसा निकाला हो, लेकिन हमारे घरेलू निवेशकों यानी DIIs ने करीब 9,000 करोड़ रुपये की खरीदारी करके मार्केट को डूबने से बचा लिया था.

इन शेयर्स में धूम

आज के इस खुशनुमा माहौल में एविएशन और ऑटो सेक्टर के शेयर्स ने सबसे ज्यादा चमक दिखाई. इंडिगो के शेयर में 3.6 प्रतिशत की तेजी देखी गई. वहीं श्रीराम फाइनेंस भी 3.5 प्रतिशत तक उछल गया. इनके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयर्स ने बाजार की रफ्तार को और धक्का दिया. दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा जैसे कुछ बड़े नामों में थोड़ी सुस्ती नजर आई. हालांकि, मार्केट के पॉजिटिव मूड को देखते हुए ये गिरावट बहुत मामूली थी.

रुपये की चांदी

सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, भारतीय रुपया भी आज मजबूत होता दिखा. सोमवार को जो रुपया अपने सबसे लो लेवल 92.21 पर जा गिरा था, वो मंगलवार सुबह 7 पैसे की मजबूती के साथ 92.14 पर आ गया. तेल की कीमतों में कमी और डॉलर के थोड़े कमजोर होने से रुपये में जान आई. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वॉर के बादल छंटते हैं, तो रुपया और भी अच्छी स्थिति में आ सकता है.

खरीदारी का टाइम?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि वॉर और जियोपॉलिटिकल तनाव की वजह से जो उतार-चढ़ाव आते हैं, वो अक्सर कम टाइम के लिए होते हैं. वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में 30 डॉलर तक का एक ही दिन में उतार-चढ़ाव ये बताता है कि ग्लोबल मार्केट अभी काफी सेंसिटिव है. लेकिन पैनिक होने के बजाय, स्मार्ट इन्वेस्टर्स इस गिरावट को अच्छे और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयर्स को खरीदने का मौका बता रहे हैं.

समाचार स्रोत: पीटीआई

यह भी पढ़ेंःStock Market का रोलरकोस्टर,कहीं छाई हरियाली तो कहीं मंदी की मार; रुपये ने भी मारी छलांग

Related Articles