Home News Youtube के बाद अब OTT पर चमकेंगे आमिर खान के ‘सितारे’

Youtube के बाद अब OTT पर चमकेंगे आमिर खान के ‘सितारे’

by Live India
Youtube के बाद अब OTT पर चमकेंगे आमिर खान के 'सितारे'

Sitaare Zameen Par OTT Release: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ फाइनली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है. जानें कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म.

10 मार्च, 2026

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने पहले सिनेमाघरों में धमाल मचाया, फिर यूट्यूब पर और अब ये फिल्म ओटीटी की दुनिया पर छाने के लिए तैयार है. दरअसल, सोनी लिव ने हाल ही में ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है कि आमिर खान की ये दिल छू लेने वाली फिल्म जल्द ही उनके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी. आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी ‘सितारे जमीन पर’ जून 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. ऑडियन्स और क्रिटिक्स ने फिल्म के सब्जेक्ट और आमिर खान के काम की जमकर तारीफ की थी. अब थिएटर में रिलीज होने के लगभग एक साल बाद ये फिल्म ओटीटी पर आ रही है.

यूट्यूब से OTT का सफर

‘सितारे जमीन पर’ का डिजिटल सफर काफी फिल्मी रहा है. जुलाई 2025 में, थिएटर रिलीज के ठीक एक महीने बाद, आमिर खान ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया था. उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बायपास करते हुए अपनी इस फिल्म को यूट्यूब चैनल ‘आमिर खान टॉकीज’ पर ‘पे-पर-व्यू’ मॉडल में रिलीज किया. ऑडियन्स को फिल्म देखने के लिए सिर्फ 100 रुपये देने होते थे. आमिर ने इसे अपनी ‘प्राइवेट सिनेमा चेन’ बताया था. उन्होंने कहा था कि वो ओटीटी चैनलों से मिलने वाले 100-125 करोड़ रुपये के बजाय अपनी ऑडियन्स से सीधे 100 रुपये कमाना ज्यादा पसंद करेंगे. उनका ये एक्सपेरिमेंट सिनेमा को हर जेब तक पहुंचाने की एक कोशिश थी.

यह भी पढ़ेंःNetflix और बाकी OTT की ये 5 फिल्में आपको बना देंगी खाने का दीवाना, घर बैठे चखें सिनेमा का स्वाद

फिल्म की कहानी

स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की रीमेक फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ गुलशन अरोड़ा नाम के एक बास्केटबॉल कोच की कहानी है. एक कानूनी पचड़े में फंसने के बाद उसे जेल जाने या 90 दिनों की कम्युनिटी सर्विस करने का ऑप्शन मिलता है, जिसमें वो कम्युनिटी सर्विस चुनता है. यहां उसे न्यूरोडायवर्जेंट खिलाड़ियों की एक टीम को बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए तैयार करना होता है. ये फिल्म 2007 की ‘तारे जमीन पर’ की अगले पार्ट जैसी है.

सितारों से सजी फौज

आमिर खान के साथ इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं. उनके अलावा फिल्म में आशीष पेंडसे, आरुष दत्ता, आयुष भंसाली और वेदांत शर्मा जैसे कई शानदार कलाकारों ने काम किया है. आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने ही फिल्म को प्रोड्यूस किया है. साथ ही इस फिल्म की कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. अब आप इस फिल्म को जल्द ही सोनीलिव पर देखेंगें. जल्द ही मेकर्स इसकी रिलीज़ डेट भी अनाउंस करेंगे.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles