Home News जानिए टीम इंडिया के नए ‘संकटमोचक’ Sanju Samson की कहानी

जानिए टीम इंडिया के नए ‘संकटमोचक’ Sanju Samson की कहानी

by Live India
जानिए टीम इंडिया के नए 'संकटमोचक' Sanju Samson की कहानी

Sanju Samson: इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में बस एक ही नाम सुनाई दे रहा है और वो है संजू सैमसन. अगर आप भी उनके फैन हैं, तो संजू के बारे में ये खास बातें भी जान लें.

11 मार्च, 2026

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम और भारत वर्सेस न्यूजीलैंड का वो सांसे रोक देने वाला फाइनल मुकाबला! जब हर भारतीय क्रिकेट फैन की धड़कनें तेज थीं. दरअसल, फाइनल में भी लोगों के दिलों मे वो यादें ताजा थीं, जब साल 2023 में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने हमारा सपना तोड़ा था. लेकिन इस बार कहानी अलग लिखी जानी थी और इस नई स्क्रिप्ट के सबसे बड़े राइटर बनकर सामने आए केरल के गोल्डन बॉय यानी संजू सैमसन. 31 साल के संजू ने फाइनल में कीवी बॉलर्स की धज्जियां उड़ाते हुए 89 रनों की ऐसी पारी खेली जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा. भारत ने ये मैच 96 रनों से जीतकर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद संजू सैमसन बन गए पूरे टूर्नामेंट के सबसे शाइनिंग स्टार यानी ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’.

ये तो तबाही थी!

संजू सैमसन ने इस वर्ल्ड कप में जो किया, वो किसी करिश्मे से कम नहीं है. टूर्नामेंट के फर्स्ट हाफ में वो बेंच पर बैठे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. लेकिन जैसे ही ‘सुपर एट’ में उनकी वापसी हुई, उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 5 पारियों में 321 रन बनाकर संजू सैमसन ने विराट कोहली के एक सीजन में सबसे ज्यादा रनों के भारतीय रिकॉर्ड को धराशाही कर दिया. इतना ही नहीं, वो किंग कोहली और शाहिद अफरीदी जैसे दिग्गजों की उस एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल, दोनों में हाफ सेंचुरी जड़ी है. 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ इतने रन बनाने वाले वो इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ेंःविश्व कप चैंपियन भारतीय टीम पर BCCI ने की रुपयों की बारिश, बोर्ड देगा इतना प्राइज मनी; कही ये बात

कॉलेज वाली लव स्टोरी

11 नवंबर, 1994 को तिरुवनंतपुरम के एक गांव पुलुविला में पैदा हुए संजू ने सिर्फ 17 साल की उम्र में केरल के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्म से कम नहीं है. तिरुवनंतपुरम के मार इवानियोस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्हें चारुलता से प्यार हुआ. दिलचस्प बात ये है कि संजू ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर बात शुरू की थी. 5 साल की डेटिंग के बाद साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गई हैं.

100 करोड़ी सुल्तान

संजू की आईपीएल जर्नी साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स से शुरू हुई थी. साल 2021 में सिर्फ 26 साल की उम्र में वो राजस्थान के कैप्टन बने और टीम को फाइनल तक ले गए. हालांकि, आईपीएल 2026 से पहले उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया और राजस्थान का साथ छोड़ दिया. इसके बाद 18 करोड़ रुपये की हैवी फीस के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू को अपनी टीम में शामिल कर लिया. आपको जानकर हैरानी होगी कि, अपने 15 साल के आईपीएल करियर में संजू सिर्फ सैलरी से ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं.

बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट

संजू फिलहाल बीसीसीआई के ग्रेड-सी कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं, जहां उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं. इसके अलावा उन्हें हर टी20 मैच के लिए 3 लाख और वनडे के लिए 6 लाख रुपये की फीस मिलती है. कमाई के मामले में संजू किसी बिजनेस टाइकून से कम नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 2026 में 85 से 100 करोड़ रुपये के बीच है. वैसे, संजू सैमसन को महंगी कारों का भी काफी शौक है. तिरुवनंतपुरम में उनके आलीशान बंगले के गैराज में रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, लेक्सस ES, ऑडी A6 और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज जैसी लग्जरी गाड़ियां खड़ी रहती हैं. वैसे, ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट को मिलाकर वो हर साल लगभग 25 से 28 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. देखा जाए तो, संजू सैमसन की ये जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उन सभी टोलर्स को जवाब है जो उनके टैलेंट पर सवाल उठाते थे.

Related Articles