12
Iran War : होर्मुज स्ट्रेट से मालवाहक जहाज को निकालने में काफी परेशान हो रही है. इसी बीच ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी खुला है. लेकिन यह हमारे दुश्मन देश के लिए बंद है.
ईरान युद्ध: ईरान ने खाड़ी के देशों में अमेरिकी बेस पर हमला करके काफी नुकसान पहुंचाया है. हालांकि, अमेरिका ने भी दावा किया है कि उसने ईरान पर जमकर हमले किए हैं और सरकार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है. मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है और किसी भी जहाज को निकलने नहीं दे रहा है. वहीं, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है लेकिन रणनीतिक रूप से अमेरिका और इजरायल के लिए बंद किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की जिस सुरक्षा छतरी का इतना गुणगान किया जाता रहा, वह अब पूरी तरह से छेद भरी साबित हुई है. यह मुसीबतों को रोकने की बजाय उन्हें न्योता दे रही है.
ईरानी विदेश मंत्री का कहना है कि अब अमेरिका दूसरे देशों से गुहार लगा है, जिसमें चीन भी शामिल है. उनसे ट्रंप प्रशासन कह रहा है कि वे होर्मुज को सुरक्षित बनाने में उसकी मदद करें. इसके अलावा ईरान अपने पड़ोसी देशों से आह्वान करता आया है कि विदेशी हमलावरों को अपने देश से बाहर निकाल फेंकना चाहिए, क्योंकि उनकी एकमात्र चिंता सिर्फ इजरायल है.
होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खुला : विदेश मंत्री
अराघची ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बिल्कुल स्पष्ट तरीके से कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है. यह हमारे दुश्मनों और उसके सहयोगी देशों के टैंकरों-जहाजों के लिए बंद है. विदेश मंत्री ने आगे कहा कि व्हाइट पूरी दुनिया से गुहार लगा रहा है कि वह रूस से कच्चा तेल खरीदें, जिसमें भारत भी शामिल है. यूरोप को एक वक्त लगा था कि ईरान के खिलाफ छेड़े गए इस अवैध युद्ध में अमेरिका का साथ देने से उसे रूस के विरुद्ध अमेरिका का समर्थन मिल जाएगा.
वहीं, होर्मुज में ईरानी नाकेबंदी के एक सवाल के जवाब में अराघची ने कहा कि सुरक्षा कारणों की वजह से ये नाकेबंदी की गई है. इसके अलावा उन्होंने रूस और चीन को लेकर कहा कि यह दोनों देश हमारे रणनीतिक साझेदार देश हैं. इतिहास में हमारा घनिष्ठ संबंध रहा है जो अभी भी जारी है. इसमें सैन्य सहयोग भी शामिल है.
होर्मुज खुला, लेकिन नियंत्रण हमारे पास : IRGC
ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दुनिया में तेल ले जाने का एक महत्वपूर्ण रास्ता होर्मुज स्ट्रेट अभी खुला है. लेकिन इसपर पूरी तरह से ईरान का नियंत्रण है. दूसरी तरफ IRGC के नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसीरी ने कहा कि अमेरिका द्वारा किए जा रहे दावे पूरी तरह सही नहीं है और उसमें बिना तथ्यों की बात कही गई है. अमेरिका बार-बार कह रहा है कि उसने ईरानी की नौसेना को खत्म कर दिया है और तेल के जहाजों को सुरक्षित निकाला जा सकता है. लेकिन यह बात पूरी तरह से गलत है.
यह भी पढ़ें- असम चुनाव: कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जानें कहां से किसे मिला टिकट
