Home News Kendriya Vidyalaya Registration: KV में रजिस्ट्रेशन शुरु

Kendriya Vidyalaya Registration: KV में रजिस्ट्रेशन शुरु

by Live India
Kendriya Vidyalaya Registration: KV में रजिस्ट्रेशन शुरु

Kendriya Vidyalaya Registration: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत क्लास 1 और बालवाटिका-1 से 3 के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा.

19 मार्च, 2026

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) जल्द ही केंद्रीय विद्यालयों में नए एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत क्लास 1 और बालवाटिका-1 से 3 के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होगा और ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल, 2026 तय की गई है। यहां जानें रजिस्ट्रेशन कैसे करना है और जरूरी डॉक्यूमेंट्स कौन से हैं.

यहां करें रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsadmission.co.in पर जाएं. आपको होम विंडो पर ही एडमिशन का लिंक मिल जाएगा. इस पर क्लिक करें बच्चे की जानकारी और माता पिता की सही डिटेल्स भरिए. एप्लीकेशन फीस भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दीजिए.अब आपको पहली लिस्ट आने का इंतजार करना होगा. बालवाटिका- 1, 2 और 3 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल, 2026 को जारी की जाएगी, जबकि क्लास 1 के लिए लिस्ट 9 अप्रैल को जारी की जाएगी. खाली सीटों के मामले में, दूसरी लिस्ट 16 अप्रैल को और तीसरी लिस्ट 21 अप्रैल, 2026 को जारी की जाएगी।

कैसे होते हैं एडमिशन

बता दें, केंद्रीय विद्यालयों में मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों और सेना के जवानों के बच्चों का एडमिशन होता है. बची हुई सीटों के लिए कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है. क्लास 1 के लिए एडमिशन पूरी तरह से ऑनलाइन होते हैं. क्लास 2 से 12 (क्लास 11 को छोड़कर) के लिए एडमिशन ऑफलाइन होते हैं. क्लास 1 के लिए लॉटरी सिस्टम के आधार पर एडमिशन होता है. वहीं क्लास 2 से 8 तक खाली सीट और कैटेगरी के आधार पर एडमिशन किया जाता है. इन क्लासेस के लिए कोई एंट्रेंस एग्जाम नहीं होता है, जिससे स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए प्रोसेस आसान हो जाता है.

इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

एडमिशन के लिए कई डॉक्यूमेंट्स जरूरत होती है. इनमें बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट या जन्मतिथि का प्रूफ, पासपोर्ट-साइज फोटो, बच्चे और पेरेंट्स दोनों के आधार कार्ड, रेजिडेंस सर्टिफिकेट, EWS या BPL सर्टिफिकेट, सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए एफिडेविट और एम्प्लॉई पेरेंट्स के लिए सर्विस सर्टिफिकेट शामिल हैं. सिलेक्शन लिस्ट जारी होने के बाद, जिन स्टूडेंट्स का नाम लिस्ट में आता है, उन्हें अपने डॉक्यूमेंट्स संबंधित स्कूल में जमा करने होंगे. फीस पेमेंट प्रोसेस पूरा होने के बाद, बच्चे की पढ़ाई शुरू हो जाती है. क्लास 1 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने पर कोई फीस नहीं लगती है.

यह भी पढ़ें- ग्रेजुएशन करने वाले 40 % बेरोजगार, कुछ को ही मिली पक्की नौकरी, जानें किताबों से करियर तक का अधूरा सफर

Related Articles