Home Lifestyle नवरात्रि में बनाएं टेस्टी चटपटी साबूदाना टिक्की, व्रत में खाकर मन हो जाएगा खुश, जानें रेसिपी

नवरात्रि में बनाएं टेस्टी चटपटी साबूदाना टिक्की, व्रत में खाकर मन हो जाएगा खुश, जानें रेसिपी

by Live India
नवरात्रि में बनाएं टेस्टी चटपटी साबूदाना टिक्की, व्रत में खाकर मन हो जाएगा खुश, जानें रेसिपी

Vrat Sabudana Tikki Recipe: अगर आप भी इस नवरात्रि व्रत रख रहे हैं, तो आप साबूदाना की टिक्की बनाकर खा सकते हैं. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है. जानें इसकी रेसिपी.

19 मार्च, 2026

आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. हर जगह का माहौल भक्तिमय हो गया है. नवरात्रि में घरों में एक सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है. नवरात्रि में सभी भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं. 9 दिनों का यह व्रत बहुत ही कठिन हो जाता है, इसलिए व्रत के दौरान फलहार खाने की इजाजत दी गई है. अगर आप भी इस नवरात्रि व्रत रख रहे हैं, तो आप साबूदाना की टिक्की बनाकर खा सकते हैं. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है. यह आपके परिवार को भी बहुत पसंद आएगी. चलिए जानते हैं साबूदाना की टिक्की कैसे बनती है.

सामग्री

साबूदाना की टिक्की व्रत में भी खा सकते हैं, क्योंकि साबूदाना को अन्न नहीं माना जाता है. यह एक फलहार हैं. साबूदाने की टिक्की बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. आइए बताते हैं कि इसे बनाने में क्या-क्या चाहिए.

  • साबूदाना
  • आलू
  • सेंधा नमक
  • तेल
  • हरी मिर्च
  • मूंगफली
  • आमचूर

फॉलो करें ये रेसिपी

साबूदाना की टिक्की बनाने के लिए, सबसे पहले एक कप साबूदाना को 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. साबूदाना अच्छे से फूल जाने के बाद इसका पानी छान लें. अब आलू को उबाल लें. आलू उबल जाने के बाद 3-4 आलू को साबूदाना में डालकर मैश कर लें. अब इसमें हरी मिर्च, सेंधा नमक, धनिया, आमचूर और मूंगफली डालकर अच्छे से मिला लें. इसे डो की तरह तैयार करें. अब इस डो की छोटी छोटी टिक्कियां बना लें और इसे तेल में फ्राई कर लें. आप चाहें तो पैन में हल्का तेल लगाकर इसे रोस्ट भी कर सकते हैं. रोस्ट होने के बाद आप इसे खा सकते हैं.

चटनी तैयार करें

साबूदाना की टिक्की के साथ हरी धनिया और मिर्च की चटनी बना सकते हैं. इसके अलावा, आप मूंगफली की चटनी, ताजे नारियल की चटनी या दही के साथ मीठी और खट्टी इमली की चटनी का मजा ले सकते हैं. ये सभी चटनियां आप व्रत में खा सकते हैं. व्रत में कुरकुरी टेस्टी टिक्कियां खाकर आपका मन खुश हो जाएगा और भूख भी नहीं लगेगी.
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt की फिटनेस में देसी डाइट का तड़का, दाल-चावल और रोटी खाकर 33 की उम्र में भी दिखती हैं ‘टीनएजर’

The post नवरात्रि में बनाएं टेस्टी चटपटी साबूदाना टिक्की, व्रत में खाकर मन हो जाएगा खुश, जानें रेसिपी first appeared on Live Times.

Related Articles