Home News Dhurandhar 2 देखते ही लोगों ने बांधे Ranveer Singh की तारीफों के पुल

Dhurandhar 2 देखते ही लोगों ने बांधे Ranveer Singh की तारीफों के पुल

by Live India
Dhurandhar 2 देखते ही लोगों ने बांधे Ranveer Singh की तारीफों के पुल

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में आते ही छा चुकी है. फिल्म देखने के बाद लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की. आप भी पढ़ें ये जनता रिव्यू.

20 मार्च, 2026

सालों का इंतजार और महीनों की बेताबी आखिरकार खत्म हुई. दरअसल, गुरुवार को जब देशभर के सिनेमाघरों के पर्दे पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ शुरू हुई, तो नजारा देखने लायक था. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर वो तूफान खड़ा कर दिया है, जिसकी उम्मीद पहले से ही लगाई जा रही थी. खासकर रणवीर सिंह के फैंस के लिए तो ये किसी फेस्टिवल से कम नहीं है. एडवांस बुकिंग के मामले में इस फिल्म ने 15 लाख टिकटें बेचकर पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब पहले दिन के रिस्पॉन्स ने बता दिया है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रुकने वाली नहीं है.

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

जबरदस्त क्रेज

मुंबई के सिनेमाघरों में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला शो देखकर बाहर निकले लोगों के चेहरे पर जो चमक थी, उसने पूरी कहानी बयां कर दी. किसी ने इसे ’10 में से 10′ नंबर दिए, तो किसी ने इसे ‘ फुल पैसा वसूल’ बताया. एक ऑडियन्स ने तो यहां तक कह दिया कि जब तक थियेटर की लाइटें पूरी तरह जल न जाएं, तब तक अपनी सीट से हिलना भी मत. ऑडियन्स का कहना है कि फिल्म की कहानी, एक्शन और अंत में आने वाला ट्विस्ट आपको अपनी सीट से बांधे रखेगा. 4 घंटे की लंबी फिल्म होने के बावजूद दर्शकों को एक पल के लिए भी बोरियत महसूस नहीं हुई.

रणवीर का नया अवतार

फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रांगी और हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है. उनकी एक्टिंग को लेकर दर्शक दीवाने हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि रणवीर ने इस रोल को पूरी तरह से जिया है. उनके साथ-साथ सपोर्टिंग कास्ट में राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने भी अपनी परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बैकग्राउंड स्कोर और डायरेक्शन इतना दमदार है कि ऑडियन्स इसे हॉलीवुड लेवल की फिल्म बता रहे हैं.

इन स्टार्स ने की तारीफ

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बाद फिल्मी स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर तारीफों की झड़ी लगा दी. साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने इसे ‘देशभक्ति और स्वैग’ का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बताया. उन्होंने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि हमें उनके जैसे टैलेंटेड एक्टर पर गर्व है. वहीं, प्रीति जिंटा ने फिल्म की हर बारीकी की तारीफ की और बताया कि उनकी मां तो इस फिल्म को दोबारा अपने दोस्तों के साथ देखना चाहती हैं. साथ ही विजय देवरकोंडा ने भी इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है.

  Dhurandhar
Dhurandhar

कंट्रोवर्सी का साया

जहां एक तरफ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हर तरफ तारीफ हो रही है, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक नई बहस भी छिड़ गई है. फिल्म के एक सीन में 2016 की ‘नोटबंदी’ को दिखाया गया है. कुछ लोग इसे ‘प्रोपेगेंडा’ बताकर फिल्म को क्रिटिसाइज़ कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि फिल्म को सिर्फ फिल्म की तरह ही देखना चाहिए.

2,000 करोड़ का रिकॉर्ड

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के पहले पार्ट ने दिसंबर 2025 में रिलीज होने के बाद दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हुई है, जिससे इसकी पहुंच और भी बढ़ गई है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड्स को धराशाही कर सकती है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

यह भी पढ़ेंःNora Fatehi ने ‘सरके चुनर’ गाने के अश्लील लिरिक्स से झाड़ा पल्ला; एक्ट्रेस के साथ हुआ धोखा?

Related Articles